2018 में तेल की औसत कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल रहीः ऊर्जा मंत्री, यूएई
संयुक्त अरब अमीरात के ऊर्जा मंत्री सुहेल अल-मजरोई ने बताया कि 2018 में तेल की औसत कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल थी।
संयुक्त अरब अमीरात के ऊर्जा मंत्री सुहेल अल-मजरोई ने बताया कि 2018 में तेल की औसत कीमत 70 डॉलर प्रति बैरल थी।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को बाजार में शुरुआती सत्र के दौरान कमजोरी देखने को मिल रही है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में निफ्टी (Nifty), बायोकॉन (Biocon) में खरीदारी और जिंदल स्टील (Jindal Steel) में बिकवाली करने के लिए कहा है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज सोमवार के कारोबार में ऐक्सिस बैंक (Axis Bank) में खरीदारी और लार्सन ऐंड टुब्रो (Larsen & Toubro) में बिकवाली की सलाह दी है।

एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (14 जनवरी) के एकदिनी कारोबार के लिए जेट एयरवेज (Jet Airways), एसएमएस लाइफसाइंसेज (SMS Lifesciences), एस्कॉर्ट्स (Escorts), टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma) और आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल (ICICI Prudential) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें इन्फोसिस, यस बैंक, एनटीपीसी, कैडिला हेल्थकेयर और टाटा स्पॉन्ज शामिल हैं।
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को एशियाई बाजारों में बिकवाली देखने को मिल रही है।
निवेश से कैसे खुलता है संपदा निर्माण का रास्ता, यह जानने-समझने के लिए हम आपको आमंत्रित कर रहे हैं भारत की सांस्कृतिक राजधानी वाराणसी में 20 जनवरी 2019 को होने जा रहे निवेशक दरबार (Niveshak Darbaar) में। अधिकतर जानकार कह रहे हैं कि निवेश की दुनिया में, खास कर शेयर बाजार में अगले कुछ महीने उतार-चढ़ाव भरे हो सकते हैं। इस दौरान क्या होनी चाहिए निवेशकों की रणनीति? क्या करना चाहिए उन्हें म्यूचुअल फंडों में चल रहे अपने निवेश को लेकर?
भारतीय बहुराष्ट्रीय बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने 1.30 लाख से अधिक शेयर आवंटित किये हैं।
विदेशों में मजबूती के रुख के कारण और स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से खरीदारी बढ़ने से सोने में एक सप्ताह के लिए तेजी बनी रही और यह 33,000 रुपये के स्तर को पार कर गया, लेकिन सर्राफा बाजार में 32,875 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।
खबरों के अनुसार सरकारी कोयला उत्पादक कंपनी कोल इंडिया (Coal India) मार्च 2019 तक और 2.5-3 करोड़ टन कोयले की नीलामी कर सकती है।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपने विभिन्न मॉडलों की कीमतों में 10,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की है।
अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy) ने कोडंगल सोलर पार्क्स (Kodangal Solar Parks) की शेष 51% हिस्सेदारी का अधिग्रहण कर लिया है।
केपीआई ग्लोबल इन्फ्रा (KPI Global Infra) को अपने 40 करोड़ रुपये के एसएमई आईपीओ (SME IPO) इश्यू में 436 करोड़ रुपये के शेयरों के लिए आवेदन मिले।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश तथा बर्फबारी का अनुमान है।
निजी क्षेत्र के चौथे सबसे बड़े बैंक यस बैंक (Yes Bank) ने ब्रह्म दत्त (Brahm Dutt) को बोर्ड का गैर-कार्यकारी अंशकालिक अध्यक्ष नियुक्त किया है।