चेन्नई की बारिश से आय घटने की आशंका से टीसीएस के शेयर गिरे
टीसीएस ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी एक सूचना में बताया कि चेन्नई में बारिश के चलते बाढ़ से कंपनी पर काफी प्रभाव पड़ सकता है जो चालू तिमाही में कंपनी की आय प्रभावित करेगी।
टीसीएस ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद जारी एक सूचना में बताया कि चेन्नई में बारिश के चलते बाढ़ से कंपनी पर काफी प्रभाव पड़ सकता है जो चालू तिमाही में कंपनी की आय प्रभावित करेगी।
इन्फोसिस ने बोस्टन की स्टार्टअप व्हूप में 30 लाख डॉलर का निवेश करने की घोषणा की है।
भारतीय शेयर बाजार ने आज अमेरिकी और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच गिरावट के साथ शुरुआत की, मगर इसकी शुरुआती गिरावट अन्य एशियाई बाजारों की तुलना में हल्की रही।
सोमवार को अंतरराष्ट्रीय संकेत बाजार में कमजोरी का इशारा कर रहे हैं। आज सुबह ज्यादातर एशियाई बाजारों में गिरावट दिख रही है।
भारत सरकार ने स्थानीय कंपनियों को अनुचित प्रतिस्पर्धा से बचाने के लिए चीन, यूरोपीय यूनियन और अमेरिका से स्टेनलेस स्टील आयात पर पाँच साल के लिए शुल्क लगा दिया है।
भारत सरकार और जापान सरकार ने दोहरे कराधान (Double Taxation) को टालने और आय कर चोरी रोकने पर मौजूदा समझौते में संशोधन करने के लिए आज एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किये।
अक्टूबर 2015 में औद्योगिक उत्पादन बढ़ने की दर अर्थशास्त्रियों और बाजार विश्लेषकों के अनुमानों से कहीं ज्यादा रही है।
भारतीय शेयर बाजार में लगातार छह सत्रों की गिरावट के बाद गुरुवार को लौटी हरियाली केवल एक ही दिन टिक सकी और शुक्रवार को बाजार फिर से कमजोर हो गया।
नवंबर, 2015 में घरेलू यात्री कारों की बिक्री पिछले वर्ष के समान माह के मुकाबले 10.39% बढ़ी है।
डॉ. लाल पैथलैब्स ( Dr. Lal PathLabs) के प्राथमिक इश्यू (IPO) के लिए 33.41 गुना आवेदन आये हैं।
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी जनवरी, 2016 से अपने सभी मॉडलों की कीमत में 20,000 रुपये तक का इजाफा करने जा रही है।
ब्रोकिंग फर्म एसएमसी ग्लोबल (SMC Global) ने शुक्रवार के वायदा कारोबार में एकदिनी (Intraday) सौदों के लिहाज से आज अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals) और ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) को चुना है।
अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को हरियाली नजर आयी और लगभग पूरे सत्र में मजबूती बनी रही, हालाँकि इसके प्रमुख सूचकांक दिन के ऊपरी स्तरों से कुछ नरम हो कर बंद हुए।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज शुक्रवार के एकदिनी फ्यूचर कारोबार के लिए सिप्ला (Cipla) में खरीदारी और केनरा बैंक (Canara Bank) में बिकवाली की सलाह दी है।
ओम कैपिटल (Aum Capital) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार के एकदिनी कारोबार के लिए टीटागढ़ वैगंस (Titagarh Wagons), जिंदल स्टील (Jindal Steel), बीएफ यूटिलिटीज (BF Utilities), टाटा एलेक्सी (Tata Elxsi) और कल्याणी स्टील्स (Kalyani Steels) में खरीदारी की सलाह दी है।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने आज शुक्रवार 11 दिसंबर के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए एचपीसीएल (HPCL) और टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में खरीदारी करने की सलाह दी है।