गुरुवार 12 अक्टूबर : देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें
केंद्रीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश के विधान सभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। वहाँ 9 नवंबर को मतदान होगा और 18 दिसंबर को परिणाम घोषित होंगे। आयोग के मुताबिक गुजरात विधान सभा के चुनाव 18 दिसंबर से पहले ही होंगे।
औद्योगिक क्षेत्र में सुधार जारी, अगस्त में 4.3% की दर से बढ़ी आईआईपी
औद्योगिक उत्पादन पटरी पर लौटता दिख रहा है।
सितंबर में भी खुदरा महँगाई दर (Retail Inflation) 3.28%
उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) पर आधारित खुदरा महँगाई दर में पिछले महीने के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है।
अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने जुटाये 1,500 करोड़ रुपये
भारत की दूसरी सबसे बड़ी टायर निर्माता अपोलो टायर्स (Apollo Tyres) ने 1,500 करोड़ रुपये की धनराशि प्राप्त की है।
राजेश यदुवंशी (Rajesh Yaduvanshi) बने देना बैंक (Dena Bank) के नये कार्यकारी निदेशक
राजेश यदुवंशी (Rajesh Yaduvanshi) ने 09 अक्टूबर से सरकारी देना बैंक (Dena Bank) के नये कार्यकारी निदेशक का पद संभाल लिया है।
बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स फिर 32,000 के पार
गुरुवार को बाजार में जोरदार तेजी दर्ज की गयी, जिससे सेंसेक्स 32,000 के ऊपर बंद हुआ।
डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने किये इक्विटी शेयर आवंटित
भारतीय बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी डॉ रेड्डीज (Dr Reddys) ने इक्विटी शेयरों का आवंटन किया।
इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के मुनाफे और कुल आमदनी में वृद्धि
वित्त वर्ष 2016-17 की दूसरी तिमाही के मुकाबले चालू वित्त वर्ष की समान अवधि में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के मुनाफे और कुल आमदनी में वृद्धि हुई है।
इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) की सहायक कंपनी ने बनायी नयी ऐप्प
इंडियाबुल्स वेंचर्स (Indiabulls Ventures) की सहायक कंपनी आईवीएल फाइनेंस ने एक नयी मोबाइल ऐप्प विकसित की है।
तो इसलिए होगी एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) के निदेशक समूह की बैठक
एचसीएल इन्फोसिस्टम्स (HCL Infosystems) के निदेशक मंडल की बैठक शनिवार 14 अक्टूबर को होगी।
बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) ने घोषित किये तिमाही नतीजे
बजाज कॉर्प (Bajaj Corp) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के वित्तीय नतीजे घोषित कर दिये हैं।
एनबीसीसी (NBCC) ने दिया ठेका, शेयर उछला
सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) के शेयर ने आज 7% से अधिक बढ़त के 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर छुआ।
25 अक्टूबर को खुलेगा रिलायंस निप्पॉन लाइफ असेट (Reliance Nippon Life Asset) का आईपीओ
रिलायंस निप्पॉन लाइफ असेट (Reliance Nippon Life Asset) का आईपीओ 25 अक्टूबर को खुल कर 27 अक्टूबर को बंद होगा।
रिलायंस जियो (Reliance Jio) का दिवाली से पहले नया ऑफर

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने दिवाली से पहले एक और नया ऑफर पेश किया है।
जेट एयरवेज (Jet Airways) खरीदेगी 75 नये विमान
जेट एयरवेज (Jet Airways) की 75 नये विमान खरीदने की योजना है।
इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) ने पेश किया प्रीपेड स्मार्ट कार्ड
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में सीएनजी और पाइप्ड नेचुरल गैस की अकेली आपूर्तिकर्ता इंद्रप्रस्थ गैस (Indraprastha Gas) ने प्रीपेड स्मार्ट कार्ड शुरू किया है।