हल्दी (Turmeric) बाजार में तेजी के आसार
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि हाल ही के दिनों में हल्दी काफी टूट चुकी है इसीलिए इनके भावों में उछाल देखने को मिल सकता है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि हाल ही के दिनों में हल्दी काफी टूट चुकी है इसीलिए इनके भावों में उछाल देखने को मिल सकता है।
जीरा (Jeera) के लिए रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि आने वाले दिनों में जीरा में निर्यात मांग निकलने से इसकी कीमतों को समर्थन मिलने की उम्मीद है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि निचले भावों पर मैंथा तेल (Mentha oil) में मांग निकलने से इनकी कीमतों को समर्थन मिल सकता है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है। आपूर्ती सामान्य बनाये रखने के उद्देश्य से दालों के और अधिक आयात के फैसले के चलते कीमतों की तेजी सीमित पड़ सकती है।
भूषण स्टील (Bhushan Steel) के शेयर में आज भारी उछाल देखने को मिली। भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की एक योजना के तहत शेयरधारकों द्वारा कंपनी को 30 हजार करोड़ रुपये के ऋण के पुनर्गठन के लिए मंजूरी मिल गयी है।
एस्सार ऑयल (Essar Oil) के शेयर में गुरुवार के शुरुआती कारोबार में 5.1% तक की उछाल देखने को मिली। अरबपति भाइयों शशि और रवि रुइया अपनी कंपनी एस्सार ऑयल (Essar Oil) की 49% हिस्सेदारी रूसी ऊर्जा प्रमुख ओएओ रोजनेफ्त (OAO Rosneft) को बेचने के लिए सहमत हो गये हैं।
दवा कंपनी कैपलिन पॉइंट लेबोरेटरीज (Caplin Point Laboratories) को यूरोपीय संघ (EU) की ओर जीएमपी (GMP) स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह स्वीकृति कंपनी के चेन्नई स्थित स्टेराइल इंजेक्टिबल लिक्विड बनाने के संयंत्र के लिए मिली है।
आज सुबह भारतीय बाजार तेजी के साथ शुरुआत करने के बाद ज्यादा देर तक हरे निशान में टिक नहीं पाया। इसके बाद से ही यह एक सीमित दायरे में घटता बढ़ता नजर आ रहा है।
चीन का बाजार के बुरी तरह टूटने के बाद कल अमेरिकी शेयर बाजार भी भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। आंतरिक तकनीकी कारणों से अमेरिका का न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज (NYSE) बुधवार को 3 घंटे से ज्यादा समय के लिए बंद हो गया।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार (Intraday Trade) के लिए ग्लेनमार्क (Glenmark) और जी इंटरटेनमेंट (Zee) में खरीदारी करने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार आज दिन भर मंदी में कारोबार करने के बाद सत्र के अंत में भी गिरावट के साथ ही बंद हुआ। चीन के बाजार में ऑटो बिक्री में गिरावट की रिपोर्ट का असर भारतीय बाजार पर साफ देखने को मिला।
हाल ही में पेश प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत 500 अरब रुपये खर्च किये जाने की सरकार की घोषणा से जैन इरीगेशन (Jain Irrigation) को उसके बाजार सूचना व्यवसाय (एमआईएस) और पाइपिंग व्यवसायों में भारी लाभ होने की उम्मीद है।
टाटा मोटर्स के शेयर में आज 7% तक की भारी गिरावट आयी है। विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था चीन में ऑटो बिक्री में मंदी की चिंता के चलते ये गिरावट आयी है।
ल्यूपिन (Lupin) के शेयर में बुधवार को 2% की गिरावट आयी। ब्राजील के दवा नियामक अनविसा (ANVISA) ने इस कंपनी द्वारा उत्पादित सक्रीय सामग्री के आयात पर रोक लगा दी है।
यूबीएस (UBS) द्वारा यस बैंक की रेटिंग घटाने के चलते आज बुधवार को यस बैंक के शेयर में 7% की गिरावट देखने को मिली। यूबीएस ने इसका लक्ष्य स्तर को 1000 रुपये प्रति शेयर से घटाकर 740 रुपये कर दिया हैं साथ ही इसे बेचने की सलाह दी है।
रेलिगेयर कमोडिटीज (Religare Commodities) का अनुमान है कि सोयातेल बाजार में सीमित से लेकर आंशिक नरमी देखने को मिल सकती है।