लाल निशान में सपाट Gift Nifty, भारतीय बाजार में सतर्क दायरे में हो सकता है कारोबार
भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार (21 नवंबर) को कारोबार की सतर्क शुरुआत देखने को मिल सकती है। गिफ्ट निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 4 अंकों की नरमी नजर आ रही है और यह 0.02% के अंतर के साथ 19,803 के स्तर के आसपास घूम रहा है। अमेरिकी बाजारों में जहाँ कल तेजी रही, वहीं एशियाई और यूरोपीय बाजार का रुख मिलाजुला रहा।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (20 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए एफएसएन ई-कॉमर्स वेंचर्स नायका (FSN E-Commerce Ventures Nykaa Ltd), जनरल इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (General Insurance Corporation of India Ltd), बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Ltd), यूटीआई एसेट मैनेजमेंट कंपनी (UTI Asset Management Company Ltd) और एरीज एग्रो (Aries Agro Ltd (CN)) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।