एक्जो नोबेल का चौथी तिमाही में मुनाफा 27 फीसदी बढ़ा
पेंट्स और कोटिंग्स बनाने वाली कंपनी एक्जो नोबेल ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी किए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी के मुनाफे में 27% की बढ़ोतरी हुई है। मुनाफा 74.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 95.4 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में 9.72 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।