आखिरी घंटे में ऊपरी स्तर पर मुनाफावसूली से बाजार सपाट बंद
अमेरिकी बाजार में रहा मिलाजुला कारोबार देखा गया। डाओ जोंस में जहां 140 अंकों की गिरावट रही वहीं नैस्डैक में 62 अंकों की तेजी रही। डेट सीलिंग पर बातचीत जारी है। यूरोप में कारोबार का प्रदर्शन मिलाजुला रहा। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों के आधार पर भारतीय बाजार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई।