Bajaj Finance Share News : इस Stock के बारे में जानें Expert शोमेश कुमार की सलाह
प्रभाव यादव, वाराणसी : इस महीने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की चाल कैसी रहेगी?
प्रभाव यादव, वाराणसी : इस महीने बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) की चाल कैसी रहेगी?
पेंट बनाने वाली कंपनी एशियन पेंट्स ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। कंसोलिडेटेड आधार पर कंपनी का मुनाफा 966 करोड़ रुपये से बढ़कर 1230 करोड़ रुपये हो गया है। कंपनी की आय में करीब 11 फीसदी की वृद्धि हुई है। कंपनी की आय 7893 करोड़ रुपये से बढ़कर 8770 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं कंपनी का कामकाजी मुनाफा 1443 करोड़ रुपये से बढ़कर 1864 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।
ट्रैक्टर बनाने वाली दिग्गज कंपनी ने वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के मुनाफे में 8.3 फीसदी की गिरावट आई है। स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का मुनाफा 202 करोड़ रुपये से घटकर 185 करोड़ रुपये रहा है।
देश की दिग्गज इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी लार्सन ऐंड टूब्रो ने चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए हैं। कंपनी के कंसोलिडेटेड मुनाफे में 10.1% की बढ़ोतरी हुई है। कंसो मुनाफा 3620.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 3986.8 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं आय में भी 10.4% की वृद्धि देखी गई है। कंसो आय 52850.7 करोड़ रुपये से बढ़कर 58335.2 करोड़ रुपये हो गया है।
वैश्विक बाजारों से से स्थिर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच मिलाजुला कारोबार देखा गया। 550 अंकों के दायरे में डाओ जोंस पर कारोबार हुआ और आखिर में 30 अंक गिरकर बंद हुआ।डाओ जोंस में निचले स्तर से 300 अंकों का सुधार देखने को मिला। IT में दमदार तेजी से नैस्डैक में 1% का उछाल देखा गया।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (11 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), इन्फोसिस (Infosys) और डीएलएफ (DLF) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (11 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) और क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स (Crompton Greaves Consumer Electricals) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि जेएसडब्लू स्टील (JSW Steel) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने गुरुवार (11 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX Copper), एमसीएक्स क्रूड ऑयल (MCX Crude Oil), निफ्टी (Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (11 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए सोना बीएलडब्लू प्रिसिजन फॉर्जिंग्स (Sona BLW Precision Forgings), इंजीनियर्स इंडिया (Engineers India), एनसीसी (NCC), रेनबो चिल्ड्रेन्स मेडिकेयर (Rainbow Children’s Medicare) और गेल (इंडिया) (GAIL India) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (11 मई) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 34 अंकों की बढ़त नजर आ रही है और यह 0.19% की उछाल के साथ 18,392.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है।
चौथी तिमाही में डॉ रेड्डीज के मुनाफे में 9 गुना की बढ़ोतरी हुई है। पिछले साल के 87.5 करोड़ रुपये मुनाफे के मुकाबले मौजूदा तिमाही में मुनाफा 959 करोड़ रुपये दर्ज हुआ है। वित्त वर्ष 2023 में कंपनी के मुनाफे में 91 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
वैश्विक बाजारों से सुस्त संकेत देखने को मिले। 150 अंकों के छोटे दायरे में कारोबार के बीच डाओ जोंस 55 अंक फिसला। नैस्डैक पर 0.6% की गिरावट रही। अप्रैल महीने के महंगाई दर के आंकड़े जारी होंगे। यूरोप के बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिला।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (10 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), महिंद्रा ऐंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra), लॉरुस लैब्स (Laurus labs) और बिड़लासॉफ्ट (Birlasoft) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। बिड़लासॉफ्ट के स्टॉक में मंगलवार (09 मई) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने बुधवार (10 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के स्टॉक में लॉन्ग पोजीशन लेने, जबकि हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries) और अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) का स्टॉक बेचने की सलाह दी है।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने बुधवार (10 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX Copper), एमसीएक्स क्रूड ऑयल (MCX Crude Oil), निफ्टी (Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने बुधवार (10 मई) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications), ट्यूब इन्वेस्टमेंट्स ऑफ इंडिया (Tube Investments of India), केईआई इंडस्ट्रीज (KEI Industries), डिविस लैबोरेट्रीज (Divi’s Laboratories) और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक (AU Small Finance Bank) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।