आज लगेगा तेजी पर ब्रेक, सिंगापुर निफ्टी में 150 अंकों की गिरावट
भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार (20 अक्टूबर) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.00 बजे के आसपास 150 अंकों की गिरावट दिखाई दे रही है और यह 0.86% गिर कर 17,353.5 अंकों के स्तर पर मंडरा रहा है। प्रमुख एशियाई बाजार भी आज गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (20 अक्टूबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए एजिस लॉजिस्टिक्स (Aegis Logistics), कैंपस ऐक्टिववियर (Campus Activewear), शॉपर्स स्टॉप (Shoppers Stop), वरुण बेवरेजेज (Varun Beverages) और पीएनबी हाउसिंग फाइनेंस (PNB Housing Finance) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।