शेयर मंथन में खोजें

News

पहली बार 20000 के पार पहुँचा Nifty, आगे और भी लंबा है सफर : आशीष कुमार चौहान

देश के प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी 50 के पहली बार 20000 हजार का आँकड़ा पार करने पर समूचे कारोबार जगत में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। निफ्टी सोमवार (11 सितंबर) को कारोबारी सत्र खत्म होने से कुछ समय पहले 20000 का शिखर पार करने में सफल रहा। हालाँकि आज निफ्टी 20000 से स्तर से कुछ अंक नीचे आकर बंद हुआ। इस मौके को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने ऐतिहासिक और अहम मील का पत्थर बताया है।

बीबीएमबी का एसजेवीएन की सब्सिडियरी के साथ पावर परचेज करार

सतलज जल विद्युत निगम ने बीबीएमबी (BBMB) यानी भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के साथ पावर परचेज एग्रीमेंट यानी पीपीए (PPA) किया है। कंपनी ने यह करार अपनी सब्सिडियरी एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (SGEL) के जरिए किया है। यह पावर परचेज एग्रीमेंट 18 मेगा वाट के सोलर पावर प्रोजेक्ट के लिए किया गया है।

कार्बन उत्सर्जन तकनीक के लिए टाटा स्टील ने एबीबी के साथ मिलाया हाथ

 

ऑटोमेशन कंपनी एबीबी इंडिया (ABB) ने टाटा स्टील के साथ करार किया है। इस करार के तहत दोनों कंपनियां मिलकर ऐसी तकनीक विकसित करेंगे जिससे स्टील के निर्माण में कार्बन उत्सर्जन की मात्रा कम की जा सके।

केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड से एनबीसीसी को ऑर्डर मिला

सरकारी कंपनी एनबीसीसी (NBCC) को केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड से 2000 करोड़ रुपये का एक बड़ा ऑर्डर मिला है। एनबीसीसी ने केरल स्टेट हाउसिंग बोर्ड यानी केएसबीएच (KSBH) के साथ एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किया है।

पटेल इंजीनियरिंग के संयुक्त उपक्रम को 1275 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला

इंफ्रा सेक्टर की कंपनी पटेल इंजीनियरिंग को मध्य प्रदेश में ऑर्डर मिला है। पटेल इंजीनियरिंग को यह ऑर्डर उसकी जेवी (JV) यानी ज्वाइंट वेंचर के साथ मिला है। जेवी को 1275 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है। इस ऑर्डर में कंपनी की हिस्सेदारी 446 करोड़ रुपये की है।

दक्षिण अफ्रीका की कंपनी एक्टर फार्मा का अधिग्रहण करेगी सिप्ला

दवा कंपनी सिप्ला का फोकस कारोबार विस्तार पर है। इसी कड़ी में कंपनी की सब्सिडियरी ने दक्षिण अफ्रीका की कंपनी एक्टर फार्मा का अधिग्रहण करेगी। सिप्ला की दक्षिण अफ्रीकी सब्सिडियरी सिप्ला मेडप्रो (Cipla Medpro) एक्टर फार्मा का 100 फीसदी अधिग्रहण करेगी।

More Articles ...

Page 189 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!