शेयर मंथन में खोजें

News

बिजली से चलने वाली गाड़ियों के उत्पादन बढ़ाने के लिए जेएलआर की बड़े निवेश की योजना

टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली कंपनी जेएलआर (JLR) यानी जैगुआर ऐंड लैंड रोवर की बिजली से चलने वाली गाड़ियों में बड़े स्तर पर निवेश की योजना बनाई है। कंपनी की अगले 5 साल में 1500 करोड़ पाउंड यानी करीब 1.5 लाख करोड़ रुपए के निवेश की योजना है।

केएम बिड़ला की कंपनी बोर्ड में वापसी से 10% तक उछले Vodafone Idea के शेयर

आदित्य बिड़ला समूह के अध्‍यक्ष कुमार मंगलामा बिड़ला के वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के निदेशक मंडल में 20 अप्रैल, 2023 से अतिरिक्त निदेशक (गैर-कार्यकारी और गैर-स्वतंत्र) के रूप में लौटने के बाद शुक्रवार (21 अप्रैल) को शुरुआती कारोबारी सत्र के दौरान वोडाफोन आइडिया के शेयरों में लगभग 10% तक की तेजी आई। इस कदम ने आज के शुरुआती कारोबार में दूरसंचार शेयर के आसपास धारणा को सकारात्मक बना दिया।

RBI ने HDFC लाइफ, HDFC Ergo में हिस्सेदारी 50% से अधिक करने की अनुमति दी

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) और हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (HDFC) को उनकी विलय प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने के लिए नियामकीय राहत दी है। यह विलय प्रक्रिया इस साल जुलाई तक समाप्त हो जायेगी।

सीमेंस और आरवीएनएल कंसोर्शियम को गुजरात मेट्रो से ऑर्डर मिला

सीमेंस और रेल विकास निगम के कंसोर्शियम को दो ऑर्डर्स मिले हैं। इन दोनों कंपनियों के कंसोर्शियम को यह ऑर्डर्स गुजरात मेट्रो केल कॉरपोरेशन लिमिटेड (GMRCL) से मिला है।

तिमाही आधार पर एचसीएल टेक का मुनाफा 3% घटा

आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी एचसीएल (HCL) टेक के चौथी तिमाही में मुनाफे में 3% की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर पिछली तिमाही के 4096 करोड़ रुपए से घटकर 3983 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। कंपनी की आय 26700 करोड़ रुपए से घटकर 26610 करोड़ रुपए रह गई है।

जायडस लाइफसाइंसेज को ब्लड प्रेशर की दवा के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से अंतिम मंजूरी मिली है। कपनी को Metoprolol Tartrate दवा की बिक्री और मार्केटिंग के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है।
यह दवा 25, 50 और 100 मिलीग्राम क्षमता में मौजूद होगी।

More Articles ...

Page 232 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख