नई सब्सिडियरी के जरिए फैशन कारोबार में उतरेगी रत्तनइंडिया एंटरप्राइजेज
रत्तनइंडिया एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को एक नई सब्सिडियरी के गठन का ऐलान किया है। कंपनी की इस नई सब्सिडियरी के जरिए तेजी से बढ़ते अपैरल फैशन के कारोबार में उतरेगी।
रत्तनइंडिया एंटरप्राइजेज ने मंगलवार को एक नई सब्सिडियरी के गठन का ऐलान किया है। कंपनी की इस नई सब्सिडियरी के जरिए तेजी से बढ़ते अपैरल फैशन के कारोबार में उतरेगी।
जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को रोफ्लुमिलास्ट (Roflumilast) टैबलेट के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को इस दवा की बिक्री और उत्पादन के लिए अंतिम मंजूरी मिली है।
फैबइंडिया (Fabindia) ने राजेश्वरी श्रीनिवासन को अप्रैल 2023 से अपना मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त किया है। श्रीनिवासन विनय सिंह की जगह लेंगी, जिन्होंने सात साल तक एमडी और सीईओ के रूप में कंपनी का नेतृत्व किया है।
इनवेस्को ने जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (Zee Entertainment Enterprises) में अपनी पूरी 5.11% हिस्सेदारी खुले बाजार में लेनदेन के जरिए 1,004 करोड़ रुपये में बेच दी। सेगंती इंडिया मॉरीशस (Segantii India Mauritius), मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर पीटीई (Morgan Stanley Asia Singapore Pte) और गोल्डमैन सैक्स सिंगापुर पीटीई ओडीआई (Goldman Sachs Singapore Pte ODI) शेयरों के खरीदारों में शामिल थे। बीएसई पर आज जी एंटरटेनमेंट के शेयर बिना किसी बदलाव के बंद हुए।
दवा कंपनी जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा के लिए अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को यह मंजूरी एस्ट्राडिओल ट्रांसडर्मल सिस्टम यानी Estradiol Transdermal System के लिए मिली है।
टाटा कॉफी का चौथी तिमाही में कंसोलिडेटेड मुनाफा 19.66 फीसदी बढ़ा है। कंपनी का मुनाफा 19.66 फीसदी बढ़कर 48.80 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले साल इसी अवधि के दौरान कंपनी का मुनाफा 40.78 करोड़ रुपए रहा था।