शेयर मंथन में खोजें

News

रियल्टी सूचकांक में 2% की उछाल

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में लगातार दो दिनों तक बड़ी गिरावट सहने के बाद आज के कारोबार में रियल्टी सूचकांक के शेयर भाव में बढ़त का रुख है। दोपहर के 2.03 बजे इस क्षेत्र में 2% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा उछाल डीएलएफ के शेयर भाव में है, जो 6.75 रुपये या 5% की बढ़त के साथ 139.65 पर है। अंसल इन्फ्रा में 2.5%, एचडीआईएल में 1.7%, ऑर्बिट कॉर्पोरेशन में 1.3%, यूनिटेक में 1.2% और इंडियाबुल्स रियल में 1% की मजबूती है। 

धातु सूचकांक में 3% की बढ़त

बीएसई में आज के कारोबार में धातु सूचकांक में उछाल का रुख  है। दोपहर 1.43 बजे इस क्षेत्र में 3% की बढ़त है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा मजबूती इस्पात इंडस्ट्रीज के शेयरों में है, जो 9.8% की बढ़त के साथ 10.88 रुपये पर है। जेएसडब्लू स्टील में 7%, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 5.9%, सेसा गोवा में 4.7% और टाटा स्टील में 4.5% की उछाल है।

समाचार माध्यमों में आयी खबर भ्रामकः बलरामपुर चीनी मिल्स

बलरामपुर चीनी मिल्स ने समाचार माध्यमों में आयी उसके खातों में गड़बड़ी की जाँच से संबंधित खबर को निराधार, गलत और भ्रामक बताया है। कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को भेजी गयी विज्ञप्ति में कहा है कि कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम 1956 के सेक्शन 209 ए के तहत इसके खातों, रिकॉर्ड और अन्य प्रपत्रों की जाँच की है और इसकी जाँच रिपोर्ट में पिछले साल के आँकड़ों में छोटी गलतियों सहित कुछ गड़बड़ियाँ पायी गयी हैं और अब मामला खत्म हो गया है।

बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर में गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में बलरामपुर चीनी मिल्स के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। आज के कारोबार में 55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 1.08 बजे 4% की कमजोरी के साथ 58.55 रुपये पर है। कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने कंपनी अधिनियम के अंतर्गत इसके खातों की जाँच शुरू कर दी है। जनवरी के पहले सप्ताह में कॉरपोरेट मामलों के मंत्रालय ने बलरामपुर चीनी मिल्स के कलकत्ता स्थित क्षेत्रीय निदेशक को पत्र लिख कर खातों में की गयी गड़बड़ी के आरोपों के संदर्भ में कार्रवाई करने को कहा था।

लगातार उन्नीसवें दिन मेतास इन्फ्रा ने छुआ लोअर सर्किट

मेतास इन्फ्रा के शेयरों की दुर्दशा का क्रम जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार उन्नीस कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है।  बीएसई में आज बुधवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा का शेयर भाव करीब 5% गिर कर 63.50 रुपये तक चला गया। खबर है कि कर्नाटक सरकार ने मेतास इन्फ्रा को दी गयी परियोजनाओं पर पुनर्विचार किया है और इसकी परियोजनाओं पर अधिक असर पड़ने की संभावना नहीं है। 

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज के शेयरों में बढ़त

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज के शेयरों में बढ़त का रुख है। आज के कारोबार में 24.40 रुपये का ऊँचा स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.57 बजे 12.7% की बढ़त के साथ 23.50 रुपये पर है। कंपनी के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (बाय-बैक) को मंजूरी दे दी है। 

Page 4142 of 4256

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

देश मंथन के आलेख