राजू की स्वीकारोक्ति से गहरा धक्काः फिक्की
उद्योग संगठन फिक्की ने रामलिंग राजू द्वारा सत्यम कंप्यूटर्स के बहीखातों में भारी अनियमितता की स्वीकारोक्ति के प्रति गहरा आश्चर्य प्रकट किया है। फिक्की के अध्यक्ष और सांसद राजीव चंद्रशेखर ने कहा है कि इस स्वीकारोक्ति से हमें गहरा धक्का लगा है और इस पर विश्वास कर पाना कठिन है। उन्होंने विभिन्न नियामक संस्थाओं द्वारा ऐसे कदम उठाये जाने की माँग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न दुहरायी जायें। इंडिया इन्फोलाइन ने इसे भारत के लिए काला दिन करार देते हुए कहा है कि इस स्तर की कंपनी के लिहाज से यह देश का संभवतः सबसे बड़ा कॉरपोरेट घोटाला है।