अमेरिकी बाजार सपाट बंद, एशियाई बाजार मजबूत
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones industrial average) केवल 1.20 अंक या 0.01% की मामूली बढ़त पर 17,813.39 पर बंद हुआ।
बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार सपाट बंद हुआ। डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones industrial average) केवल 1.20 अंक या 0.01% की मामूली बढ़त पर 17,813.39 पर बंद हुआ।
भारतीय शेयर बाजार सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी एक दायरे में सिमटा रहा और अंत में हल्के नुकसान के साथ बंद हुआ।
वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच आज मंगलवार को घरेलू बाजार की सुस्त शुरुआत हुई। हालाँकि भारतीय बाजार ने लाल निशान पर शुरुआत की, लेकिन धीरे-धीरे यह हरे निशान में आ गया है और उसके बाद काफी हद तक एक दायरे के अंदर सपाट रुझान दिखा रहा है।
अमेरिकी बाजारों में पिछले हफ्ते की जोरदार तेजी के बाद नये हफ्ते की सुस्त शुरुआत हुई है। दो बड़ी दवा कंपनियों, फाइजर (Pfizer) और एलरगन (Allergan) के बीच समझौते की खबर भी बाजार में जान नहीं फूंक सकी।
सोमवार को सुस्त अंतरराष्ट्रीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार भी दबाव में रहा और अंत में हल्के नुकसान पर बंद हुआ। हालाँकि सुबह के कारोबार में कुछ देर के लिए हल्की बढ़त दिखी थी, मगर इसके बाद यह लाल निशान में चला गया।