केतन पारेख पर सेबी ने फिर लगाया बैन, 65.77 करोड़ जब्त, जानें और किस घोटाले से जुड़े हैं तार
बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने केतन पारेख सहित तीन लोगों को शेयर बाजार से प्रतिबंधित कर दिया है। इन लोगों पर फ्रंट-रनिंग घोटाले का आरोप लगा है। इन्होंने इसके जरिये 65.77 करोड़ रुपये का अवैध मुनाफा कमाया, जिसे सेबी ने जब्त कर लिया है।