शेयर मंथन में खोजें

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के मुनाफे में 9% की वृद्धि

गुजरात स्टेट पेट्रोनेट के मुनाफे में 9% की वृद्धि हुई है। 31 दिसंबर 2008 को खत्म तिमाही में कंपनी का मुनाफा 27.64 करोड़ रुपये रहा है, जबकि साल 2007 की इसी तिमाही के दौरान कंपनी को 25.19 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी भी बढ़ी है। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही 2008 में कंपनी की कुल आय 123.28 करोड़ रुपये रही है, जबकि दिसंबर तिमाही 2007 में यह 120.25 करोड़ रुपये रही थी।

मेतास इन्फ्रा ने फिर छुआ लोअर सर्किट

मेतास इन्फ्रा के शेयरों के पिटने का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार अठारह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है।  खबर है कि उड़ीसा में प्रस्तावित 1050 मेगावाट की जलविद्युत परियोजना में मेतास इन्फ्रा के संयुक्त उपक्रम के साझेदार केवीके एनर्जी ने इसकी 25.5% हिस्सेदारी खरीद ली है। इस तरह मेतास इन्फ्रा इस परियोजना से बाहर हो गया।

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज के निदेशक मंडल ने शेयरों की पुनर्खरीद को मंजूरी दी

इंडियाबुल्स सिक्योरिटीज कंपनी के निदेशक मंडल ने इक्विटी शेयरों की पुनर्खरीद (बाय-बैक) को मंजूरी दे दी है। कंपनी ने बाय-बैक के लिए 83.18 करोड़ रुपये निर्धारित किये हैं और बाय-बैक किये जाने वाले शेयरों के लिए 33 रुपये की अधिकतम कीमत तय की है। कंपनी द्वारा बीएसई को भेजी गयी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी खुले बाजार से अपने पेड-अप इक्विटी कैपिटल में से 25% तक की खरीद करेगी।

डीएलएफ के शेयरों में गिरावट जारी

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में रियल्टी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी डीएलएफ के शेयर भाव में गिरावट जारी है। दिन के कारोबार में एक समय 135.65 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.33 बजे 9.5% की कमजोरी के साथ 138.60 रुपये पर है। गौरतलब है कि कल के कारोबार में डीएलएफ 13.5% की गिरावट के साथ 153.20 रुपये पर बंद हुआ था। डीएलएफ की  गैर रणनीतिक संपत्तियों की बिक्री कर 2000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। 

स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर में 11% की गिरावट

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में स्पाइस कम्युनिकेशंस के शेयर भाव में भारी गिरावट दिख रही है। दिन के कारोबार में एक समय 56 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव दोपहर 12.15 बजे 11.4% की कमजोरी के साथ 71.45 रुपये पर है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख