शेयर मंथन में खोजें

टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्रा का घाटा 64% बढ़ा

टाटा टेलीसर्विसेज महाराष्ट्रा लिमिटेड का स्टैडअलोन घाटा 64% बढ़ गया है। अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में कंपनी का घाटा 45.07 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का घाटा 27.43 करोड़ रुपये रहा था। इस वर्ष की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 515.86 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में यह 459.50 करोड़ रुपये थी।

भारतीय शेयर बाजारों में गिरावट

11.07: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजारों में आज के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। इस समय सेंसेक्स 250 अंकों की गिरावट के साथ 9,079 पर है, जबकि निफ्टी 77 अंक नीचे 2,769 पर है। बीएसई के सभी क्षेत्रवार सूचकांक लाल निशान में हैं। बीएसई बैंकिंग सूचकांक में 3.5% से अधिक कमजोरी है। भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस कम्युनिकेशंस और एचडीएफसी में 4% से अधिक गिरावट है। एचडीएफसी बैंक, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज, मारुति सुजुकी, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, एसबीआई, ओएनजीसी, जयप्रकाश एसोसिएट्स, टाटा स्टील और हिंडाल्को इंडस्ट्रीज में 3-3.5% की कमजोरी है।

सत्यम के किस्से में अर्न्स्ट एंड यंग की पहेली

राजीव रंजन झा

एक स्थिति की कल्पना करें – आप अपने परिवार के साथ गोलगप्पे वाले के पास जाते हैं और भाव पूछते हैं। गोलगप्पे वाला पलट कर पूछता है कि खाना किसे है। चौंक गये? वह समझाता है – बच्चों के खाने के लिए 10 रुपये के 6, मैडम के खाने के लिए 12 रुपये के 6, खुद आपके खाने के लिए 15 रुपये के 6 मिलेंगे। और भी चौंक गये! ऐसा भी कहीं होता है क्या?

आज बाजार फिसलने की संभावना

राजेश जैन, वीपी, एसएमसी ग्लोबल

आज भारतीय शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख रहने की आशंका है। कल और परसों हमने अपने बाजारों में जो तेजी देखी, उसके पीछे बराक ओबामा के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने से पहले का उत्साह भी शामिल था। जब तक डॉलर मजबूत रहेगा, तब तक रुपये पर दबाव रहेगा और विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) हमारे शेयर बाजारों में पूँजी नहीं लगायेंगे।

एशियाई शेयर बाजारों में लाली

आज देर शाम बराक ओबामा अमेरिकी राष्ट्रपति पद की शपथ लेने वाले हैं और आज सुबह एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी दिख रही है। हैंग सेंग और निक्केई में 3% से अधिक की गिरावट है। कॉस्पी, स्ट्रेट्स टाइम्स, जकार्ता कंपोजिट और ताइवान वेटेड की कमजोरी 2-3% के बीच है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख