शेयर मंथन में खोजें

सेंसेक्स 492 अंक ऊपर चढ़ा

भारतीय शेयर बाजार अच्छी बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 492 अंक यानी 5.37% की मजबूती के साथ 9,655 पर बंद हुआ। निफ्टी  भी 144 अंक यानी 5.18% की बढ़त के साथ 2,928 पर रहा। बुधवार को अमेरिकी शेयर बाजार में गिरावट रही। इसके बावजूद प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती के साथ खुले और  अच्छी बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए। भारतीय शेयर बाजारों में आज दिन की शुरुआत अच्छी रही और यह बढ़त दिनभर बनी रही और एक अच्छी उछाल दर्ज की। आज सबसे ज्यादा मजबूती रियल्टी, धातु, तेल और गैस,  कैपिटल गुड्स, टीईसीके, ऑटो, पावर और बैंकिंग क्षेत्रों में आयी। बीएसई में सभी क्षेत्रों के सूचकांकों ने बढ़त दर्ज की।

धातु सूचकांक में 7.6% की मजबूती

बीएसई के धातु सूचकांक में आज अच्छी बढ़त का रुख है। दोपहर के 3.01 बजे इसके सूचकांक में 7.6% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा बढ़त सेल में है, जो 10.35 रुपये या 15.04% की मजबूती के साथ 79.15 रुपये पर है।

अच्छी बढ़त के बाद बंद हुए एशियाई बाजार

बुधवार को प्रमुख एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा और इनमें से अधिकांश अच्छी बढ़त दर्ज करने के बाद बंद हुए। हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 5.59% की मजबूती रही। भारत में सेंसेक्स में 5.37% और ताइवान वेटेड में 4.16% की बढ़त रही। जकार्ता कंपोजिट में 3.93% की मजबूती दर्ज की गयी।

रियल्टी क्षेत्र में 6.3% की बढ़त

बीएसई के रियल्टी सूचकांक में आज सबसे ज्यादा बढ़त है। दोपहर के 2.24 बजे इसके सूचकांक में 6.3% की मजबूती है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा डीएलएफ 22.65 रुपये या 10.26% की बढ़त के साथ 243.50 रुपये पर है।

भारत की विकास दर 2009 में 5.8% होने का अनुमान

विश्व बैंक ने मंगलवार को चेतावनी दी है कि सन् 1930 के दशक की महामंदी के बाद अब विश्व को दूसरी सबसे बड़ी मंदी का सामना करना पड़ सकता है। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, विश्व बैंक का अनुमान है कि सन् 2009 में भारत की विकास दर 5.8% तक पहुंच जाएगी। सन् 2007 में भारत की विकास दर 9% थी। इसी तरह चीन की विकास दर 7.5% तक पहुंच सकती है। अगर इन दोनों देशों को छोड़ दें, तो अन्य विकासशील देशों की विकास दर 2.9% तक जा सकती है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख