शेयर मंथन में खोजें

सब्सिडी वाली एलपीजी गैस की कीमतों में 6.5 रुपये, गैर-सब्सिडी वाली एलपीजी में 133 रुपये की कटौती

ईंधन के लिए कम बाजार दर पर कर प्रभाव के कारण शुक्रवार को घरेलू खाना पकाने वाली गैस (एलपीजी) की कीमत में 6.52 रुपये प्रति सिलेंडर में कटौती की गयी।

देश के सबसे बड़े ईंधन रिटेलर इंडियन ऑयल कॉर्प (आईओसी) ने एक बयान में कहा कि 14.2 किलोग्राम सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज रात आधी रात से राष्ट्रीय राजधानी में 500.90 रुपये होगी। एलपीजी गैस की कीमतों में लगातार 6 माह से बढ़ोतरी के बाद बाद कीमतों में कटौती की गयी है। इस कटौती से पहले कीमतें 14.13 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ीं थीं।
1 नवंबर को सब्सिडी वाली एलपीजी गैस की दरों में 2.94 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। आईओसी ने कहा कि गैर-सब्सिडी वाले या बाजार मूल्य वाली एलपीजी दरों में अंतरराष्ट्रीय तेल दरों में गिरावट और रुपये में मजबूत आने से 133 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की गयी है। दिल्ली में अब 14.2 किलोग्राम का सिलिंडर 809.50 रुपये में मिलेगा।
सभी एलपीजी उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर ईंधन खरीदना होगा। हालांकि, सरकार उपभोक्ताओं के बैंक खातों में सब्सिडी राशि प्रदान करके एक वर्ष में प्रति परिवार 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देती है। (शेयर मंथन, 01 दिसंबर 2018)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख