शेयर मंथन में खोजें

फरवरी में घरेलू हवाई यातायात की वृद्धि दर 53 महीनों के निचले स्तर पर पहुँची - डीजीसीए

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) की नयी रिपोर्ट के अनुसार माह दर माह आधार पर फरवरी में घरेलू हवाई यातायात में 5.62% की बढ़ोतरी हुई है।

हवाई यातायात में यह वृद्धि पिछले 53 महीनों में सबसे कम है। इसके साथ ही हवाई यातायात की वृद्धि दर एकल अंक में भी आ गयी है। डीजीसीए की रिपोर्ट के अनुसार जनवरी 2019 में 1.074 करोड़ की तुलना में फरवरी में 1.134 करोड़ यात्रियों ने हवाई यात्रा की।
बाजार हिस्सेदारी की बात करें तो फरवरी में 43.4% के साथ इंडिगो पहले पायदान पर रही, जिसने 49.3 लाख यात्रियों को हवाई यात्रा सेवा दी। वहीं 13.7% के साथ स्पाइसजेट दूसरे पायदान पर रही, जिससे 15.5 लाख यात्रियों ने हवाई यात्रा की। 12.8% के साथ एयर इंडिया तीसरे और जेट एयरवेज 11.4% बाजार हिस्सेदारी के साथ चौथे नंबर पर पहुँच गयी। सरकारी कंपनी एयर इंडिया ने 14.5 लाख और अपनी सहायक कंपनी जेटलाइट के साथ मिल कर जेट एयरवेज ने 12.8 लाख यात्रियों को सेवा दी।
इसके अलावा यात्री लोड फैक्टर (पीएलएफ) के मामले में 94% के साथ स्पाइसजेट पहले स्थान पर रही है। इसके बाद 92.6% के साथ गोएयर दूसरे, 91.8% के साथ एयरएशिया इंडिया तीसरे, 89% के साथ विस्तारा चौथे और 88.4% के साथ इंडिगो पाँचवे स्थान पर फिसल गयी। (शेयर मंथन, 22 मार्च 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख