शेयर मंथन में खोजें

बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के मुनाफे में 54% का इजाफा

साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2018-19 की दूसरी तिमाही में बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) के मुनाफे में 54% का इजाफा हुआ है।

कारोबारी साल 2017-18 की जुलाई-सितंबर तिमाही में 598 करोड़ रुपये के मुकाबले कंपनी ने 923 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया। इस बीच कंपनी की शुद्ध ब्याज आमदनी 1,942 करोड़ रुपये से 37.2% बढ़ कर 2,665 करोड़ रुपये और कुल आमदनी 3,066 करोड़ रुपये से 40% बढ़ कर 4,296 करोड़ रुपये की रही। इसके अलावा कंपनी की एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट या प्रबंधन अधीन संपदा) 72,669 करोड़ रुपये से 38% अधिक 1,00,217 करोड़ रुपये की हो गयी।
साल दर साल आधार पर ही जुलाई-सितंबर तिमाही में बजाज फाइनेंस के ऋण घाटा और प्रोविजन 221 करोड़ रुपये से की तुलना में 38% की बढ़त के साथ 315 करोड़ रुपये रहा। वहीं कंपनी का शुद्ध एनपीए अनुपात 0.53%, प्रावधान कवरेज अनुपात 65% और पूँजी पर्याप्तता अनुपात 30.49% पर रहा।
उधर आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज ने बजाज फाइनेंस के तिमाही नतीजों को मजबूत कहा है। ब्रोकिंग फर्म ने कहा है कि संपत्ति गुणवत्ता थोड़ी दबाव में जरूर है, मगर एनपीए अभी भी नियंत्रण में हैं। बजाज फाइनेंस की उपभोक्ता फ्रेंचाइजी संख्या भी 2.29 करोड़ से 31% बढ़ कर 3 करोड़ हो गयी है।
दूसरी तरफ बीएसई में बजाज फाइनेंस का शेयर 2,118.45 रुपये के पिछले बंद भाव की तुलना में 2,098.90 रुपये पर खुला। करीब डेढ़ बजे बजाज फाइनेंस के शेयर में तेज गिरावट आयी, जिससे यह 2,000.80 रुपे तक गिरा। हालाँकि निचले स्तर से शेयर में मजबूती भी आयी। 3.20 बजे के आस-पास कंपनी के शेयरों में 25.35 रुपये या 1.20% की गिरावट के साथ 2,093.10 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 23 अक्टूबर 2018)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख