शेयर मंथन में खोजें

जनता के लिए अच्छी खबर, एलपीजी सिलेंडर (LPG Cylinder) के दाम घटे

सोमवार 01 जुलाई से बिना सब्सिडी वाले एलपीजी गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की कीमतों में 100.50 रुपये की कटौती की गयी है।

बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम दिल्ली में 737.50 रुपये से घट कर 637 रुपये होंगे।
बता दें कि अंततरराष्ट्रीय बाजार में कीमतें घटने और डॉलर के मुकाबले रुपये में आयी मजबूती के कारण एलपीजी सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दाम घटाये गये हैं। सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के दाम घट कर 494.35 रुपये पर आ गये हैं।
सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ता रिफिल लेते समय बाजार मूल्य के हिसाब से भुगतान करते हैं। इसके बाद सरकार की तरफ से सब्सिडी राशि उपभोक्ता के बैंक खाते में डाली जाती है। गैस सिलेंडर की कीमतों में गिरावट के बाद सब्सिडी वाले सिलेंडर उपयोग करने वाले उपभोक्ताओं को 142.65 रुपये की सब्सिडी राशि मिलने से सिलेंडर की कीमत 494.35 रुपये रह जायेगी। (शेयर मंथन, 01 जुलाई 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख