शेयर मंथन में खोजें

रक्षा क्षेत्र में उतरेगी मेघा इंजीनियरिंग की कंपनी, यूएई की कंपनी के साथ बनाएगी छोटे हथियार

मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर (Megha Engineering and Infrastructure) की समूह कंपनी आईसीओएमएम (ICOMM) रक्षा क्षेत्र में उतरने जा रही है। उसने पिस्तौल और स्नाइपर राइफल जैसे छोटे हथियारों के स्थानीय निर्माण के लिए संयुक्त अरब अमीरात स्थित छोटे हथियार निर्माता काराकल (Caracal) के साथ एक लाइसेंसिंग समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

दो साल में नये घर में जाना चाहते हैं 44% भारतीय : सीबीआरई सर्वे

बड़ी संख्या में भारतीय आबादी अगले दो साल में नए घर में जाने की इच्छा रखती है। साथ ही वे किरायेदार से मकान मालिक बनना चाहते हैं। एक वैश्विक सर्वेक्षण में भारतीयों की अपने घर के प्रति चाह खुलकर सामने आई है।

रिलायंस कैपिटल पर एनसीएलएटी की सुनवाई पूरी, ट्रिब्यूनल ने आदेश सुरक्षित रखा

अनिल धीरूभाई अंबानी समूह की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के कर्जदाताओं की याचिका पर राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) ने मंगलवार (21 फरवरी) को सुनवाई पूरी की और अपना आदेश सुरक्षित रखा।

डीमर्जर के बाद एनएमडीसी की बाजार में धमाकेदार एंट्री, 38 रुपये प्रति शेयर पर हुई लिस्ट

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी एनएमडीसी स्टील (NMDC Steel) ने डीमर्जर के बाद शेयर बाजार में शानदार शुरुआत की है। यह कंपनी सोमवार (20 फरवारी) को इस्पात कारोबार के अलग होने के बाद बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) सूचीबद्ध हो गयी। कंपनी का स्टॉक 37.75 रुपये प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुआ।

संवर्धन मदरसन 58 करोड़ में करेगी जर्मनी की कंपनी का अधिग्रहण

संवर्धन मदरसन इंटरनेशनल (SAMIL) की सहायक कंपनी संवर्धन मदरसन ऑटोमोटिव सिस्टम्स ग्रुप (SMRPBV) ने जर्मनी स्थित एसएएस ऑटोसिस्टमटेक्निक (एसएएस) के अधिग्रहण के लिए फॉरेशिया के साथ एक समझौता किया है।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!