शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

जानिए, इस बार दिवाली पर क्या है मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) का समय?

दोनों प्रमुख स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) हर साल की तरह इस साल भी दिवाली (Diwali) के शुभ अवसर पर विशेष मुहूर्त कारोबारी सत्र का आयोजन करेंगे।

27 अक्टूबर को दिवाली के दिन बीएसई और एनएसई पर शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे तक एक घंटे के लिए कारोबार होगा। इस दौरान शेयरों की खरीदारी और बिकवाली दोनों होंगे। जबकि अगले दिन यानी 28 अक्टूबर को दिवाली बलिप्रतिपदा के अवसर पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
बता दें कि हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली के साथ ही नये साल (संवत) की शुरुआत भी होती है। इस दिवाली पर संवत वर्ष 2076 शुरू हो रहा है। इस मौके पर शेयर बाजार में विशेष कारोबारी समय रखा जाता है, जिसे मुहूर्त ट्रेडिंग कहते हैं।
आपको बता दें कि भारत में कारोबारी वर्ग के बीच दिवाली के दिन किसी काम की शुरुआत का सबसे अच्छा समय माना जाता है। खास तौर से अगर किसी कारोबारी या व्यापारी गतिविधि की शुरुआत की जाये। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2019)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!