शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

यूएसएफडीए से मंजूरी मिलने के बाद सिप्ला (Cipla) के शेयर में बढ़त

खबरों के अनुसार दवा कंपनी को अमेरिकी खाद्य और औषधि प्रशासन से मंजूरी मिल गयी है।

रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी को अमेरिकी आर्म इनवाजेन फार्मा को यूएसएफडीए से बूप्रोपियोन हाइड्रोक्लोराइड की बिक्री की मंजूरी मिल गयी है। बूप्रोपियोन हाइड्रोक्लोराइड दवा का उपयोग अवसाद संबंधी विकार के इलाज के लिए किया जाएगा। बीएसई में सिप्ला के शेयर आज मंगलवार को बढ़त के साथ 571 रुपये पर खुले। कारोबार के दौरान यह शेयर 574 रुपये तक ऊपर गया जबकि नीचे की ओर यह 567.95 रुपये तक फिसला। दोपहर करीब 2.55 बजे कंपनी के शेयर 5.65 रुपये या 1.00% की मजबूती के साथ 572.85 रुपये पर चल रहा। 25 मई 2016 को यह शेयर 458.25 रुपये तक नीचे गया था जो इसका 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर है। 29 अक्टूबर 2015 को इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर 704.75 रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 30 अगस्त 2016)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!