शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

विप्रो (Wipro) ने मिलाया ब्रिटिश कंपनी से हाथ

प्रमुख भारतीय आईटी सेवा प्रदाता कंपनी विप्रो (Wipro) ने ब्रिटेन की मैक्लैरेन टेक्नोलॉजी के साथ समझौता किया है।

करार के तहत विप्रो, मैक्लैरेन को इसके व्यवसायों में डिजिटलीकरण बढ़ाने में सहायता करेगी। इसके अलावा मैकलेरन के तेजी से बढ़ते मोटर वाहन और उच्च तकनीक वाले व्यवसायों की उत्पादकता को बढ़ावा और लचीलापन प्रदान करने के लिए विप्रो अपने कृत्रिम इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म विप्रो होम्स और नेक्स्टजेन प्रबंधन सेवा प्लैटफॉर्म का लाभ देगी। दूसरी ओर सकारात्मक खबर के बावजूद आज विप्रो के शेयर में कमजोरी दिख रही है।
बीएसई में विप्रो का शेयर बुधवार को 296.05 रुपये पर बंद होकर आज कमजोरी के साथ 281.60 रुपये पर खुला है। सुबह 10.05 बजे के करीब यह 4.32% की गिरावट के साथ 283.25 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!