शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर (Nucleus Software) के शेयर में इस कारण आयी मजबूती

न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर (Nucleus Software) ने आज अपने 1 महीने के उच्च स्तर को छुआ।

कंपनी के शेयर में मजबूती पुरस्कार विजेता गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी टैब कैपिटल द्वारा न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर के क्लाउड आधारित ऋण सॉल्युशन फिनएनवन नियो क्लाउड को चुनने के कारण आयी है। टैब कैपिटल इस सॉल्युशन को अपने ऋण व्यापार को शुरू से अंत तक डिजिटलीकरण प्रदान करने के लिए लागू करेगी।
बीएसई में न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर का शेयर बुधवार को 290.95 रुपये पर बंद होकर आज बढ़त के साथ 291.60 रुपये पर खुला और 298.3 रुपये के 1 महीने के उच्च स्तर तक चढ़ा। करीब 2.50 बजे कंपनी के शेयर में 5.10 रुपये या 1.75% की मजबूती के साथ 296.05 रुपये पर सौदे हो रहे हैं। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2017)

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!