तेजी के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स फिर से 36,000 के ऊपर
गुरुवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ खुले। इनमें सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 10,800 के ऊपर पहुँच गया।
गुरुवार को बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक तेजी के साथ खुले। इनमें सेंसेक्स 36,000 और निफ्टी 10,800 के ऊपर पहुँच गया।
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार के एकदिनी कारोबार के लिए एलऐंडटी फाइनेंस (L &T Finance), गोडफ्रे फिलिप्स (Godfrey Phillips), वाडीलाल इंडस्ट्रीज (Vadilal Industries), डालमिया भारत (Dalmia Bharat) और न्यूक्लियस सॉफ्टवेयर (Nucleus Software) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।

आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज के एकदिनी वायदा कारोबार में निफ्टी (Nifty), हैवेल्स इंडिया (Havells India) और टीसीएस (TCS) में खरीदारी करने के लिए कहा है।
वित्त मंत्री अरुण जेटली वित्त वर्ष 2019-20 का अंतरिम बजट एक फरवरी को पेश करेंगे।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज गुरुवार के कारोबार में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में खरीदारी और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में बिकवाली की सलाह दी है।
खबरों के कारण जो शेयर आज नजर में रहेंगे उनमें टीसीएस, आईडीबीआई बैंक, जेट एयरवेज, नेस्ले इंडिया और महानगर गैस शामिल हैं।
बुधवार को अमेरिकी बाजार में आयी जबरदस्त तेजी से आज एशियाई बाजारों को सहारा मिलता दिख रहा है।
बुधवार को अमेरिकी बाजार के तीनों प्रमुख सूचकांकों में 2% से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गयी।
क्या आपको केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ) के तीसरे फर्दर फंड ऑफर (FFO) में आवेदन करना चाहिए? इस एफएफओ को पहले ही दिन 5.5 गुना आवेदन मिले हैं। दरअसल इसमें निवेशकों के लिए 4.5% छूट है, जो इसके आकर्षण को बढ़ा रही है।
प्रमुख आईटी सेवा प्रदाता विप्रो (Wipro) ने इक्विटी शेयर आवंटित किये हैं।
बुधवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बाजार में मजबूती दर्ज की गयी।
आज यस बैंक (Yes Bank) का शेयर 11.5% से ज्यादा की गिरावट के साथ बंद हुआ।
रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट्स (Reliance Industrial Investments) ने मीडिया स्टार्ट-अप न्यू इमर्जिंग वर्ल्ड ऑफ जर्नलिज्म (New Emerging World of Journalism) या एनईडब्ल्यूजे में निवेश किया है।
आज पिरामल एंटरप्राइजेज (Piramal Enterprises) के शेयर भाव में 2.5% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है।
मौसम भविष्यवक्ता एजेंसी स्काईमेट (Skymet) के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है।
मल्टी कमो़डिटी एक्सचेंज (MCX) पर बुधवार को सोना-चॉदी की कीमतों में गिरावट देखी गयी है।