रेल बजट के बाद सेंसेक्स (Sensex) में 63 अंक गिरावट
रेल बजट पेश हो चुका है और रेल बजट पेश होने के साथ ही बाजार की चाल धीमी हो गयी है।
रेल बजट पेश हो चुका है और रेल बजट पेश होने के साथ ही बाजार की चाल धीमी हो गयी है।
वित्त वर्ष 2016-17 के लिए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु द्वारा रेल बजट पेश किये जाने के बाद रेल क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों की प्रतिक्रिया आमतौर पर सकारात्मक दिख रही है। शेयर मंथन ने रेल क्षेत्र से जुड़ी 11 कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव का अध्ययन किया।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए बताया कि इस साल 44 नयी योजनाएँ लागू की जायेंगी। इन परियोजनाओं की कुल लागत 92,714 करोड़ रुपये होगी।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वड़ोदरा की नेशनल एकेडमी ऑफ रेलवेज को यूनिवर्सिटी के रूप में अपग्रेड किया जाएगा। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016)
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने बताया अहमदाबाद-मुंबई रूट पर जापान की मदद से काम किया जाएगा। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016)
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए बताया कि तीर्थ स्थानों के लिए आस्था सर्किट ट्रेनें चलाई जाएंगी। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016).
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए बताया कि मेक इन इंडिया के तहत दो लोकोमोटिव फैक्टरियों की निविदा को अंतिम रूप दे दिया गया है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016)
रेलवे निजी भागीदारी से 400 रेलवे स्टेशनों का विकास करेगा। केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए बताया कि कैबिनेट ने पीपीपी मॉडल पर इन स्टेशनों के पुनर्निमाण के लिए मंजूरी दे दी है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी, 2016)
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए बताया कि हमसफर, तेजस और उदय नाम से तीन नयी ट्रेनें चलेंगी। हमसफर में सभी थर्ड एसी डिब्बे होंगे, तेजस की रफ्तार 130 किलोमीटर/घंटे होगी और इसमें वाइ-फाई भी होगा, उदय डबलडेकर ट्रेन होगी। इसमें 40% ज्यादा यात्री होंगे। आम लोगों के लिए अंत्योदय एक्सप्रेस चलायी जायेगी जो पूरी तरह अनारक्षित होगी।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर क्षेत्र भारत का महत्वपूर्ण क्षेत्र है और देश से इसकी रेल जुड़ाव हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ब्रॉड-गेज से मणिपुर और मिजोरम को जल्दी ही जोड़ा जायेगा। रेल मंत्री ने कहा कि पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर को रेल से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है। (शेयर मंथन, 25 फरवरी 2016)
रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेलवे बजट पेश करते हुए कहा है इस साल 1600 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण और अगले साल 2000 किलोमीटर रेलवे लाइन का विद्युतीकरण किया जाएगा।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए बताया कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कुछ अनुकूल शर्तों पर 1.5 लाख करोड़ रुपये के निवेश की सहमति जतायी है।
केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने रेल बजट पेश करते हुए कहा कि रेलवे 2017-18 के बीच 9 करोड़ मानव दिवस का रोजगार मुहैया कराया जायेगा।
रेल बजट पेश करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा कि रेलवे साल 2016-17 में 1.8 लाख करोड़ के राजस्व पर फोकस कर रहा है। यह पिछले साल से 10% अधिक है। उन्होंने बताया कि भारतीय रेलवे ने पिछले साल के बजट से 8720 करोड़ रुपये बचाए हैं।
वित्त वर्ष 2016-17 का रेल बजट पेश करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा है कि पिछले सालों के औसत निवेश की तुलना में इस बार रेलवे में निवेश दोगुना होगा।
तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद गुरुवार को बीएसई में कैस्ट्रॉल इंडिया के शेयर में गिरावट देखी जा रही है।