7 MWp के सोलर रुफटॉप प्रोजेक्ट के लिए टाटा पावर और टाटा मोटर्स के बीच करार
टाटा ग्रुप की दो कंपनियां टाटा पावर और टाटा मोटर्स ने करार किया है। दोनों कंपनियों ने यह करार 7 मेगा वाट पावर के सोलर रुफटॉप प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए किया है।
टाटा ग्रुप की दो कंपनियां टाटा पावर और टाटा मोटर्स ने करार किया है। दोनों कंपनियों ने यह करार 7 मेगा वाट पावर के सोलर रुफटॉप प्रोजेक्ट विकसित करने के लिए किया है।
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। बाजार की आज हल्की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। लेकिन यह मजबूती ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी और बाजार ने पूरी बढ़त गवां दी। आजके कारोबार में दिनभर उतार-चढ़ाव देखने को मिला।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने सोमवार (23 मई) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX COPPER) और क्रूड ऑयल (Crude Oil) खरीदने की और डॉलर-रुपया या यूएसडी आईएनआर बेचने की सलाह दी है।
दवी की नामी कंपनी सन फार्मा ने अमेरिका में 10,500 बॉटल जेनरिक दवा रीकॉल करने का ऐलान किया है। रीकॉल की गई दवा का इस्तेमाल डिप्रेशन से जुड़ी बीमारी के इलाज में किया जाता है। कंपनी ने रीकॉल का फैसला एक ग्राहक की ओर से की गई शिकायत के बाद किया है।
सरकार ने महंगाई से परेशान जनता को राहत देने के फैसले के तहत पेट्रोल, डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में कटौती का ऐलान किया है। सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपए प्रति लीटर तो वहीं डीजल पर 6 रुपए प्रति लीटर कटौती का ऐलान किया है।
वैश्विक बाजारों से हल्के मजबूत संकेत देखने को मिले। हालाकि सुबह 6:30 बजे एसजीएक्स (SGX) निफ्टी 150 अंकों से ज्यादा की मजबूती के साथ खुला। यहीं नहीं एशिया के दूसरे बाजारों में भी खरीदारी देखी गई। इसका असर भारतीय बाजारों पर भी दिखा। बाजार की आज मजबूत शुरुआत हुई।
देश की सबसे बड़ी सीएनजी (CNG) रिटेल कंपनी आईजीएल (IGL) की 8000 करोड़ रुपए निवेश की योजना है। कंपनी के प्रबंध निदेशक संजय कुमार ने कहा कि यह रकम सिटी गैस नेटवर्क स्टेशन के विस्तार पर अगले 5 साल में निवेश किया जाएगा। कंपनी की पर्यावरण अनुकूल ईंधन को घरों के किचेन से फैक्ट्री तक पहुंचाने की योजना है।
बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने कनाडा में वायट्रिस के साथ मिलकर बायोसिमिलिर उत्पाद को उतारा है। आपको बता दें कि बायोकॉन बायोलॉजिक्स, बायोकॉन की सब्सिडियरी कंपनी है। बायोकॉन बायोलॉजिक्स ने Abevmy (bBevacizumab) को कनाडा के बाजार में उतारा है।
महिंद्रा एंड महिंद्रा यानी एमएंडएम ने फॉक्सवैगन के साथ करार पर हस्ताक्षर किया है। कंपनी ने यह करार एमईबी इलेक्ट्रिक कंपोनेन्ट के लिए किया है। इस करार के तहत एमईबी यानी मोड्यूलर इलेक्ट्रिक ड्राइव मैट्रिक्स के इस्तेमाल के लिए संभावनाएं तलाशे जाएंगे।
आईटी सेक्टर की दिग्गज कंपनी विप्रो ने अमेरिका के टेक्सास शहर के ऑस्टिन में नया टेक इनोवेशन स्टूडियो खोला है।
वैश्विक बाजारों से आज बेहद ही खराब संकेत रहे। ग्रोथ और महंगाई की चिंता से अमेरिकी बाजारों में कल भारी गिरावट देखने को मिली। अमेरिकी बाजारों में पिछले 2 सालों की सबसे बड़ी गिरावट देखी गई।
बाजार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई, लेकिन यह मजबूती टिक न सकी। कारोबारी हफ्ते के मध्य में बाजार पर थोड़ा दबाव देखने को मिला। बाजार में आज उतार-चढ़ाव वाला कारोबार देखा गया।
सन फार्मा भारत में कोलेस्ट्रॉल को कम करने की दवा बाजार में उतारेगी। सन फार्मा लो डेंसिटी लाइपोप्रोटीन यानी (LDL) कोलेस्ट्रॉल को घटाने के लिए दवा उतारने की योजना पर काम कर रही है।
बाबा रामदेव की अगुवाई वाली पतंजलि आयुर्वेद अपने रिटेल फूड कारोबार को ग्रुप कंपनी रुचि सोया इंडस्ट्रीज को 690 करोड़ रुपए में बेचेगी। कंपनी गैर खाद्य, पारंपरिक दवा और वेलनेस कारोबार पर फोकस करने की रणनीति के तहत यह फैसला उठाया है।
ह्युंदै मोटर इंडिया ने टाटा पावर के साथ करार किया है। यह करार तेजी से बिजली से चलने वाली गाड़ियों को चार्ज करने के लिए किया गया है। टाटा पावर चार्जिंग स्टेशन विकसित करेगी।
बाजार की मजबूती के साथ शुरुआत हुई। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 15,900 का निचला स्तर जबकि 16,284 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स (Sensex) ने 53,176 का निचला स्तर जबकि 54,399 का ऊपरी स्तर छुआ।