निफ्टी, सीमेंस, चंबल फर्टिलाइजर्स खरीदें : आईसीआईसीआई डायरेक्ट
आईसीआईसीआई डायरेक्ट ने आज अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में शुक्रवार (24 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए निफ्टी (Nifty), सीमेंस (Siemens) और चंबल फर्टिलाइजर्स (Chambal Fertiliser) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने शुक्रवार (24 दिसंबर) के एकदिनी कारोबार के लिए स्टेट ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन (State Trading Corp), बिरलासॉफ्ट (Birlasoft), एफएसएन ई-कॉमर्स (FSN E-Commerce), एमएमटीसी (MMTC) और फर्स्टसोर्स सॉल्यूशंस (Firstsource Solutions) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।