मंगलवार के लिए राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) के चुनिंदा शेयर
ओम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार को एकदिनी कारोबार के लिए हिंडाल्को इंडस्ट्रीज (Hindalco Industries), एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries), डेल्टा कॉर्प (Delta Corp), टीटागढ़ वैगन्स (Titagarh Wagons) और रिलायंस इन्फ्रा (Reliance Infra) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) यानी आरबीआई (RBI) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में कहा है कि महँगाई अभी भी उसके लक्ष्य की ऊपरी सीमा पर है। आरबीआई ने माना है कि अर्थव्यवस्था के सभी सहभागी यह चाहते हैं ब्याज दरों में कमी हो, लेकिन आरबीआई का कहना है कि यह तभी संभव है जब महँगाई में नरमी के संकेत दिखने लगेंगे।