कृषि जिंसों में रात 9 बजे के बाद नहीं होगा कारोबार
वायदा बाजार आयोग (FMC) ने कृषि जिंसों के कारोबार के समय में बदलाव का फैसला किया है। इसके तहत मक्का, कपास, बिनौला खली और आरबीडी पॉमोलीन के शाम को होने वाले कारोबार पर रोक लगा दी गयी है, जबकि कॉटन 29एमएम, कपास, क्रूड पाम ऑयल, यलो सोयाबीन मील, रिफाइंड सोया तेल और चीनी में रात 9 बजे के बाद कारोबार नहीं होगा।
तकनीकी विश्लेषक सिमी भौमिक (Simi Bhaumik) ने छोटी सी मध्यम अवधि के लिए औरो फार्मा (Auro Pharma), आईआरबी इन्फ्रा (IRB Infra), बर्जर पेंट्स (Berger Paints) और वोखार्ट फार्मा (Wockhardt Pharma) में खरीदारी की सलाह दी है।
ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने मंगलवार के एकदिनी कारोबार के लिए मार्कसंस फार्मा (Marksans Pharma), तिलकनगर इंडस्ट्रीज (Tilaknagar Industries), आईनॉक्स विंड (Inox Wind), गिनी फिलामेंट्स (Ginni Filaments) और जेएसडब्लू एनर्जी (JSW Energy) में खरीदारी की सलाह दी है।