वित्त वर्ष 2023 में म्यूचुअल फंड (MF) में प्रवाह (इनफ्लो) 7 फीसदी बढ़ा
वित्त वर्ष 2023 में म्यूचुअल फंड (MF) में प्रवाह (इनफ्लो) 7 फीसदी बढ़ा वित्त वर्ष 2023 में म्यूचुअल फंड में फंड प्रवाह 7 फीसदी बढ़कर 40.05 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।
वित्त वर्ष 2023 में म्यूचुअल फंड (MF) में प्रवाह (इनफ्लो) 7 फीसदी बढ़ा वित्त वर्ष 2023 में म्यूचुअल फंड में फंड प्रवाह 7 फीसदी बढ़कर 40.05 लाख करोड़ रुपए के स्तर पर पहुंच गया है।
हिंदुजा ग्रुप की फ्लैगशिप ऑटोमोबाइल कंपनी अशोक लेलैंड ने ई-मार्केटप्लेस को बाजार में उतारा है। कंपनी ने 'Re-AL' नाम से ई-मार्केटप्लेस को बाजार में उतारा है। कंपनी इस पोर्टल का इस्तेमाल यूज्ड कमर्शियल गाड़ियों के लिए करेगी।
वित्त वर्ष 2023 में ऊर्जा की खपत में 9.5 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। सरकार की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक 2022-23 के दौरान 1503 बिलियन इकाई बिजली की खपत देखने को मिली है। ऊर्जा
की खपत में वृद्धि के पीछे आर्थिक गतिविधियों में तेजी बड़ी वजह रही है।
एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही में मुनाफे में 20 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा सालाना आधार पर 10055 करोड़ रुपए से बढ़कर 12047 करोड़ रुपए हो गई है। बैंक के शुद्ध ब्याज आय यानी एनआईआई (NII) में 23.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज हुई है।
टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। कंपनी अपने पैसेंजर गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी 1 मई से करेगी। कंपनी इनपुट कॉस्ट यानी लागत खर्च में बढ़ोतरी के दबाव को
कम करने के लिए कीमतों में बढ़ोतरी कर रही है।
संकल्प पाटिल : मैंने फिनोलेक्स इंडस्ट्रीज (Finolex Industries) के 75 शेयर 150.93 रुपये पर लंबी अवधि के लिए खरीदा था। क्या मुनाफा ले लेना चाहिए?
सूरज कश्यप : एसबीआई कार्ड्स ऐंड पेमेंट सर्विसेज (SBI Cards and Payment Services) का एक लॉट आईपीओ का है। इसे बेच कर बजाज फाइनेंस लेना सही रहेगा?
अन्नू सैनी, दिल्ली : एसवीपी ग्लोबल टेक्सटाइल्स (SVP Global Textiles) का शेयर दिन पर दिन गिरता जा रहा है, चिंता हो रही है। इसमें क्या करें?
वरुण कोठारी, बाँसवाड़ा : क्या यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) में यहाँ निवेश कर सकते हैं? मूल्यांकन ठीक है क्या?
जितेंद्र गुप्ता, दिल्ली : सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (Central Bank of India) में अभी निवेश करना ठीक रहेगा या थोड़ा इंतजार करें?
महंगाई के आंकड़े अनुमान से बेहतर होने के बावजूद अमेरिकी बाजार में गिरावट रही। फेड मिनट्स में बैंकिंग सेक्टर की चिंता सामने आयी। फेड मिनट्स के मुताबिक बैंकिंग संकट इस साल मंदी का कारण बनने वाला है। इस साल मंदी शुरू होगी। मिनटस् के मुताबिक अर्थव्यवस्था को संभलने में 2 साल लग सकते हैं। 2023 में जीडीपी (GDP) केवल 0.4% पर रह सकती है।
आईटी (IT) सेक्टर की दिग्गज कंपनी इन्फोसिस का चौथी तिमाही में मुनाफे में 7% की गिरावट आई है। कंपनी का मुनाफा कंसोलिडेटेड आधार पर पिछली तिमाही के 6586 करोड़ रुपए से घटकर 6130 करोड़ रुपए दर्ज हुआ है। कंपनी की आय में 2.3 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (13 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), सन फार्मास्यूटिकल इंडस्ट्रीज (Sun Pharmaceutical Industries) और तेजस नेटवर्क (Tejas Network) का स्टॉक खरीदने की सलाह दी है। तेजस नेटवर्क के स्टॉक में बुधवार (12 अप्रैल) के भाव पर 14 दिन के नजरिये से पोजीशन लेने का सुझाव दिया गया है।
रिलायंस सिक्योरिटीज (Reliance Securities) ने गुरुवार (13 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मार्केट लेंस में इंडसइंड बैंक (Indusind Bank) के शेयर खरीदने, जबकि अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) और यूपीएल (UPL) के स्टॉक में पोजीशन शॉर्ट करने की सलाह दी है।
इंडिया इन्फोलाइन के वीपी अनुज गुप्ता (Anuj Gupta) ने गुरुवार (13 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार के लिए सोना (Gold), चांदी (Silver), एमसीएक्स कॉपर (MCX COPPER), एमसीएक्स क्रूड ऑयल (MCX Crude Oil), एनसीडीईएक्स अरंडी (NCDEX Castor), निफ्टी (Nifty) और बैंक निफ्टी (Bank Nifty) खरीदने की, जबकि यूएसडीआईएनआर (USDINR) बेचने की सलाह दी है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (13 अप्रैल) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट (Nippon Life India Asset Management), वेदांत फैशंस (Vedant Fashions), अरबिंदो फार्मा (Aurobindo Pharma), टानला प्लैटफॉर्म्स (Tanla Platforms) और सीजी पावर ऐंड इंडस्ट्रियल सोल्यूशंस (CG Power and Industrial Solutions) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।