दूसरी तिमाही में ब्रिटानिया का मुनाफा 29 फीसदी बढ़ा
एफएमसीजी (FMCG) कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मुनाफे में करीब 29 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कंसो मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 फीसदी बढ़कर 490.58 करोड़ रुपये हो गया है।
एफएमसीजी (FMCG) कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के मुनाफे में करीब 29 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। कंपनी का कंसो मुनाफा दूसरी तिमाही में 29 फीसदी बढ़कर 490.58 करोड़ रुपये हो गया है।
दवा कंपनी ल्यूपिन को अमेरिकी दवा रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से ड्रोस्पिरेनोन (Drospirenone) दवा की बिक्री के लिए मंजूरी मिली है।
दूसरी तिमाही में बैंक ऑफ बड़ौदा के मुनाफे में करीब 59 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक ऑफ बड़ौदा का मुनाफा 59 फीसदी बढ़कर 3313 करोड़ रुपये हो गया है।
वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत देखने को मिले। अमेरिकी बाजार में लगातार चौथे दिन बिकवाली देखी गई। 450 अंकों के दायरे के बीच कारोबार हुआ और आखिर में डाओ 150 अंक फिसलकर बंद हुआ।
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड ने निवेशकों के लिए खुली अवधि वाली (ओपन एंडेड) दो नयी योजनाएँ पेश की हैं - एचडीएफसी निफ्टी आईटी ईटीएफ और एचडीएफसी निफ्टी प्राइवेट बैंक ईटीएफ।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने शुक्रवार (04 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज (ZEE Entertainment Enterprises), मिश्र धातु निगम (Mishra Dhatu Nigam), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया (Union Bank of India) और इंडियन बैंक (Indian Bank) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। ब्रोकिंग कंपनी ने मिश्र धातु निगम और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के शेयर 14 दिन के नजरिये से, जबकि इंडियन बैंक के शेयर तीन दिन के नजरिये से खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में आज शुक्रवार (04 नवंबर) को सपाट कारोबार के आसार नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी से बाजार के हरे निशान में रहते हुए सपाट कारोबार करने के संकेत मिल रहे हैं। आज सुबह 8.15 बजे के आसपास सिंगापुर निफ्टी में 7.0 अंकों की मामूली तेजी दिखाई दे रही है और 0.04% बढ़ कर 18,121.5 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज प्रमुख एशियाई और यूरोपीय बाजारों में मिला-जुला रुख दिख रहा है।
अमेरिकी फेड ने ब्याज दरों में 0.75% की बढ़ोतरी की। अमेरिका में दरें बढ़कर 3.75-4% के दायरे में पहुंच गया है। अमेरिका में दरें जनवरी 2008 के बाद की ऊंचाई पर पहुंच गया है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने गुरुवार (03 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty) और डॉक्टर रेड्डीज लैबोरेटरीज (Dr Reddy's Laboratories) के शेयर खरीदने की सलाह दी है। इसके अलावा केन फिन होम्स (Can Fin Homes) के शेयरों में बिकवाली का सुझाव दिया है।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने गुरुवार (03 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए रेडिंग्टन इंडिया (Redington India), कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank), मझगाँव डॉक शिपबिल्डर्स (Mazagon Dock Shipbuilders), कोचीन शिपयार्ड (Cochin Shipyard) और ज्योति लैब्स (Jyothy Labs) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार (03 नवंबर) को भी सुधार के मूड में नजर आ रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी से मिल रहे संकेत बाजार में आज भी गिरावट जारी रहने का इशारा कर रहे हैं। सुबह 8.00 बजे के आसपास सिंगापुर निफ्टी में 170.5 अंकों की नरमी दिखाई दे रही है और 0.94% गिर कर 17,992.0 के स्तर पर मंडरा रहा है। आज प्रमुख एशियाई बाजार ही नहीं यूरोपीय और अमेरिकी बाजारों में भी गिरावट है। बुधवार (02 नवंबर) को देर रात आये फेडरल रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के फैसले का असर साफ नजर आ रहा है।
वैश्विक बाजारों से मिले-जुले संकेत देखने को मिले। फेड पॉलिसी से पहले अमेरिकी बाजार सतर्क दिखा। अच्छी शुरुआत के बाद अमेरिकी बाजार में गिरावट देखी गई।
अमेरिका की निजी इक्विटी कंपनी बेन कैपिटल (Bain Capital) ने ऐक्सिस बैंक में हिस्सेदारी बेची है। बेन कैपिटल ने ऐक्सिस बैंक में 0.54 फीसदी हिस्सा बेचा है। कंपनी ने खुले मार्केट के जरिए यह हिस्सेदारी बेची है।
आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने आज बुधवार (2 नवंबर) के कारोबार में ऐस्ट्रल (Astral) में खरीदारी और इंटिलेक्ट डिजाइन एरिना (Intellect Design Arena) में बिकवाली की सलाह दी है।
ब्रोकिंग कंपनी आईसीआईसीआई डायरेक्ट (ICICI Direct) ने बुधवार (02 नवंबर) के एकदिनी कारोबार (intraday trade) के लिए अपनी रिपोर्ट मोमेंटम पिक्स में निफ्टी (Nifty), लार्सन ऐंड टूब्रो (Larsen & Toubro), टोरेंट पावर (Torrent power), टाटा पावर (Tata power) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारतीय शेयर बाजार में आज बुधवार (02 नवंबर) को गिरावट के साथ सपाट कारोबार की शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी सुबह 8.00 बजे के आसपास 29.5 अंकों की नरमी के साथ 0.16% गिर कर 18,225.5 अंकों के स्तर पर मंडरा रहा है। आज प्रमुख एशियाई बाजारों में मिला-जुला रुख नजर आ रहा है।