शेयर मंथन में खोजें

News

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का चौथी तिमाही में मुनाफा करीब135 फीसदी बढ़ा

बैंक ऑफ महाराष्ट्र का चौथी तिमाही में मुनाफे में करीब 135 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 355 करोड़ रुपये से बढ़कर 840 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं स्टैंडअलोन NII यानी ब्याज से शुद्ध आय 1612 करोड़ रुपये से बढ़कर 2187 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

जायडस लाइफसाइंसेज को यूएसएफडीए से दवा को अंतिम मंजूरी

जायडस लाइफसाइंसेज को अमेरिकी ड्रग रेगुलेटर यानी यूएसएफडीए (USFDA) से दवा को अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को Icosapent Ethyl कैप्सूल के लिए यूएसएफडीए से अंतिम मंजूरी मिली है। कंपनी को अमेरिकी बाजार में ट्राइग्लिसराइड की मात्रा कम करने के लिए इस्तेमाल होने वाली दवा के लिए मंजूरी मिली है।

इंडसइंड बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफा करीब 50% बढ़ा

इंडसइंड बैंक का चौथी तिमाही में मुनाफे में करीब 50% की बढ़ोतरी देखने को मिली है। बैंक का मुनाफा 1361.4 करोड़ रुपये से बढ़कर 2043 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं स्टैंडअलोन NII यानी ब्याज से शुद्ध आय 3985 करोड़ रुपये से बढ़कर 4670 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है। यह पिछले साल के मुकाबले 17 फीसदी अधिक है।

अजमेरा रियल्टी ने मुंबई के विक्रोली में 76 करोड़ रुपये की जमीन खरीदी

रियल एस्टेट की कंपनी अजमेरा रियल्टी ने मुंबई में जमीन खरीदी है। कंपनी ने यह जमीन 76 करोड़ रुपये में खरीदी है। यह जमीन टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा कम्युनिकेशंस से खरीदी है।

आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक का चौथी तिमाही में स्टैंडअलोन मुनाफा 30 फीसदी बढ़ा

निजी क्षेत्र के दूसरे सबसे बड़ी निजी बैंक आईसीआईसीआई (ICICI) बैंक ने चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिये हैं। बैंक के स्टैंडअलोन मुनाफे में 30 फीसदी की बढ़ोतरी आयी है। बैंक का मुनाफा 7018.7 करोड़
रुपये से बढ़कर 9121.9 करोड़ रुपये के स्तर पर पहुंच गया है।

दोगुने रिटर्न का वादा कर पुणे की एपीएस वेल्थ वेंचर्स ने नागरिकों को लगाया 700 करोड़ का चूना

पुणे की कंपनी एपीएस वेल्थ वेंचर्स ने शेयर बाजार में दोगुने रिटर्न का वादा कर निवेशकों को 700 करोड़ रुपये का चूना लगाया है। इस खबर से स्थानीय निवेशकों के बीच कोहराम मच गया है। कंपनी के मालिक अविनाश अर्जुन राठौड़ ने निवेशकों को सिर्फ 20 महीने में दोगुने रिटर्न का वादा कर लुभाया था।

More Articles ...

Page 231 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख