FY 2025-26 Q1: जीएमडीसी, टाटा केमिकल्स, एसबीआई कार्ड और बैंक ऑफ बड़ौदा के तिमाही नतीजे हुए जारी
जीएमडीसी (Gujarat Mineral Development Corporation Ltd): गुजरात मिनरल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीएमडीसी) ने जून तिमाही में पिछली साल के मुकाबले थोड़ी कमजोर परफॉर्मेंस दिखाई है। कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 184 करोड़ रुपये से घटकर 164 करोड़ रुपये रह गया। यानी मुनाफे में साल-दर-साल करीब 11% की गिरावट दर्ज हुई।