शेयर मंथन में खोजें

News

फिर चल पड़ी गाड़ी?

राजीव रंजन झा

जब किसी गाड़ी का इंजन चालू होने में दिक्कतें दे रहा हो, तो आप आशा-निराशा के बीच झूलते रहते हैं। जब इंजन चालू होने जैसी आवाजें देता है तो आपकी उम्मीदें बढ़ जाती हैं। जब दो-चार झटके देकर इंजन शांत पड़ जाता है तो आपकी उम्मीदें भी ठंडी पड़ जाती हैं। कुछ यही हाल इस समय भारत के ऑटो क्षेत्र का है।
नवंबर-दिसंबर की बिक्री के आँकड़ों ने ऑटो क्षेत्र को बुरी तरह निराश किया था। अब जनवरी के आँकड़ों ने फिर से कुछ उम्मीदें जगा दी हैं। जनवरी में मारुति की घरेलू बिक्री साल-दर-साल 5.6% बढ़ी है, यह बीते नवंबर और दिसंबर की मासिक बिक्रियों से तो ज्यादा है ही। सबसे खास बात यह है कि कंपनी के 25 वर्षों के इतिहास में यह अब तक की सबसे ऊँची मासिक बिक्री है। इसे क्या कहेंगे – मंदी, धीमापन?

गैस क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए गेल और इफ्को ने मिलाया हाथ

गेल इंडिया और इफ्को ने प्राकृतिक गैस क्षेत्र की परियोजनाओं के लिए एक सहयोग समझौते पर हस्ताक्षर किया है। इस समझौते के तहत दोनों कंपनियां गैस आधारित ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने की संभावनाओं को तलाश करेंगी। इसके साथ ही साथ अन्य उद्योगों जैसे रसायन, खाद, सीएनजी और पीएनजी से संबंधित परियोजनाओं की स्थापना की दिशा में कार्य करेंगी।

दो हफ्ते में जाइलो कार की 1,788 यूनिट बिकी

जाइलो के बाजार में उतरने के दो हफ्ते के भीतर ही इसकी 1,788 यूनिट बिक गयी है। बीते 31 जनवरी तक महिंद्रा एंड महिंद्रा की इस कार के 4,000 से अधिक यूनिट बुक हो चुके हैं। कंपनी के चीफ ऑपरेशंस (ऑटो सेक्टर) राजेश जेजुरीकर ने कहा कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए महिंद्रा एंड महिंद्रा ने इसके उत्पादन में तेजी लाने का फैसला किया है। जाइलो की वेबसाइट पर अब तक 7 लाख लोग इसके बारे में जानकारी हासिल कर चुके हैं। 

बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री 34% घटी

देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी बजाज ऑटो के दोपहिया वाहनों की बिक्री में जनवरी,2009 महीने में 34% की गिरावट दर्ज की गयी है। पिछले साल जनवरी के 1,67,593 इकाइयों के मुकाबले कंपनी इस जनवरी में 1,10,363 इकाइयां ही बेच सकी है। बजाज ऑटो की कुल बिक्री (दोपहिया और तिपहिया मिला कर) में 31% की गिरावट दर्ज की गयी है और यह पिछले साल जनवरी के 1,92,193 इकाइयों की तुलना में घट कर 1,32,348 रह गयी है। हालांकि कंपनी के वाहन निर्यात में 24% की वृद्धि हुई है।

भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 357 अंकों की कमजोरी के साथ 9,067 पर रहा। निफ्टी 108 अंकों की गिरावट के साथ 2,767 पर बंद हुआ। कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर भारतीय शेयर बाजार आज सुबह गिरावट के साथ खुले। शेयर बाजार में दिनभर गिरावट का सिलसिला जारी रहा। सोमवार के बीएसई सेंसेक्स 3.79% की कमजोरी के साथ बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में 1.55% और बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में 1.53% की कमजोरी आयी। रियल्टी सूचकांक में 10.3%, धातु सूचकांक में 5.3%, बैंकिंग सूचकांक में 5% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 4% की गिरावट आयी।  पावर, तेल-गैस, टीईसीके, कैपिटल गुड्स, पीएसयू और आईटी सूचकांक में 2% से अधिक की  कमी आयी। आज ऑटो, हेल्थकेयर और एफएमसीजी सूचकांक में भी गिरावट आयी।

लगातार सत्रहवें दिन मेतास इन्फ्रा ने छुआ लोअर सर्किट

मेतास इन्फ्रा के शेयरों में गिरावट का सिलसिला थम नहीं रहा है और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में भी इसने लोअर सर्किट छू लिया है। इस तरह यह अब तक लगातार सत्रह कारोबारी सत्रों में लोअर सर्किट छू चुका है।  बीएसई में आज सोमवार के कारोबार में मेतास इन्फ्रा के शेयर का भाव करीब 5% गिर कर 70.30 रुपये तक चला गया। मेतास इन्फ्रा के शेयरों के लोअर सर्किट छूने का यह सिलसिला 7 जनवरी 2009 से शुरू हुआ था, जो लगातार अब तक चल रहा है।

Page 4154 of 4265

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!