ओएनजीसी के लाभ में 43% की कमी
ओएनजीसी के लाभ में 43% की कमी आयी है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 2474.81 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 4366.54 करोड़ रुपये था। कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 13657.31 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 15983.81 करोड़ रुपये रही थी।
स्टील क्षेत्र की दिग्गज कंपनी टाटा स्टील के लाभ में 56% की कमी आयी है। कंपनी का लाभ अक्टूबर-दिसंबर 2008 की तिमाही में 466.24 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी का लाभ 1068.58 करोड़ रुपये था। इस अवधि में कंपनी की आमदनी में भी कमी आयी है। साल 2008 की दिसंबर तिमाही में कंपनी को 4810.63 करोड़ रुपये की आय हुई, जबकि पिछले वर्ष 2007 की इसी तिमाही में कंपनी की आय 5020.97 करोड़ रुपये रही थी।