शेयर मंथन में खोजें

News

एमआरएफ ने की लाभांश की घोषणा

टायर बनाने वाली दिग्गज कंपनी मद्रास रबर फैक्ट्री (एमआरएफ) ने 30 सितंबर 2008 को खत्म हुए साल के लिए 140% के अंतिम लाभांश की घोषणा की है। कंपनी पहले भी इस साल के लिए 30-30% के दो अंतरिम लाभांश घोषित कर चुकी थी।

सत्यम में बिकवाली दबाव जारी

सत्यम कंप्यूटर में आज फिर से बिकवाली का दबाव नजर आ रहा है। दोपहर 2 बजे के आसपास यह करीब 6-7 रुपये, यानी 4% के नुकसान पर 162-163 रुपये के स्तर पर था। हालाँकि बुधवार को 30% की भारी चोट के बाद कल यह थोड़ा वापस सँभला था और इसमें 7% से कुछ ज्यादा की बढ़त नजर आयी थी। लेकिन आज की गिरावट यह संकेत दे रही है कि बुधवार को लगी चोट की भरपायी निकट भविष्य में मुश्किल है। क्रिस के निदेशक अरुण केजरीवाल का कहना है कि इस समय सत्यम की विश्वसनीयता दाँव पर है। इसके शेयर भाव में जो उतार-चढ़ाव आया है, वह कंपनी के कामकाज में पारदर्शिता और प्रवर्तकों (प्रमोटरों) की ओर से उचित कॉर्पोरेट प्रशासन की कमी का नतीजा है।

मार्ग ने किया सर्बाना के साथ समझौता

मार्ग लिमिटेड ने सिंगापुर स्थित सर्बाना इंटरनेशनल कंसल्टेंट्स के साथ एक रणनीतिक समझौता किया है। समझौते के तहत सर्बाना द्वारा मार्ग के पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सियरी न्यू चेन्नई टाउनशिप प्राइवेट लिमिटेड को परामर्श सेवाएं उपलब्ध करायी जायेंगी।

सीएंडसी कंस्ट्रक्शंस को 781 करोड़ का ठेका

सी एंड सी कंस्ट्रक्शंस को बिहार में एक फ्राइट कॉरिडोर बनाने के लिए 781 करोड़ रुपये का एक ठेका हासिल हुआ है। बीएसई को भेजी गयी प्रेस विज्ञप्ति में कंपनी ने सूचित किया है कि कंपनी यह काम अपने संयुक्त उपक्रम के साझेदार बीएससीपीएल इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के साथ मिल करेगी और यह काम 36 महीने में पूरा किया जाना है। 

भारतीय शेयर बाजारों में बढ़त

2.42: भारतीय शेयर बाजारों में इस समय मजबूती का रुख है। सेंसेक्स में 112 अंकों की बढ़त है और यह 10,188 पर है। निफ्टी 43 अंकों की मजबूती के साथ 3,104 पर है। बीएसई रियल्टी सूचकांक में करीब 11% की बढ़त है। बीएसई आईटी सूचकांक में गिरावट है। डीएलएफ में 10.54%, महिंद्रा एंड महिंद्रा में 7.2%, टाटा पावर में 5.6% और रिलायंस इन्फ्रा में 5.4% की मजबूती है। टाटा मोटर्स, जयप्रकाश एसोसिएट्स, रिलायंस कम्युनिकेशंस और स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4% से अधिक बढ़त है। सत्यम कंप्यूटर्स में 4.75% और ओएनजीसी में 2.3% की गिरावट है।

अब हो रहा है जमीनी हकीकत का अनुभव

राजीव रंजन झा

एक अरसे तक जमीन-जायदाद (रियल एस्टेट) के व्यवसाय में लगी कंपनियाँ हकीकत को नकारने में लगी थीं। वे भले ही मान रही थीं कि बिक्री की मात्रा कुछ घटी है, लेकिन कीमतें घटने के बारे में उनका जवाब नकारात्मक ही रहता था। उस समय अगर बीते कुछ महीनों में गिरावट आने की बात वे मानती भी थीं, तो भविष्य में गिरावट की संभावना साफ नकारती थीं। लेकिन अब इडेलवाइज के एक सर्वेक्षण में 63% प्रॉपर्टी ब्रोकरों ने यह माना कि अगले 3 महीनों के दौरान कीमतें घटने की संभावना है। तीन महीने पहले के सर्वेक्षण में ऐसा मानने वालों की संख्या केवल 29% थी। प्रॉपर्टी ब्रोकरों का जो बड़ा तबका पहले कीमतें और घटने की संभावना को नकार रहा था, वह हाल के दिनों में गलत साबित होने के बाद अब भविष्य में भी कीमतें घटने की संभावना देख रहा है। हकीकत का अहसास सबसे ज्यादा दिल्ली-एनसीआर में दिखता है, जहाँ निकट भविष्य में कीमतें घटने की संभावना देखने वालों की संख्या 13% से बढ़ कर 77% हो गयी है।

Page 4215 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख