शेयर मंथन में खोजें

News

गिरावट के बाद बंद हुए एशियाई बाजार

सप्ताह के पहले  कारोबारी दिन सोमवार को यूरोप और अमेरिकी शेयर बाजारों में आयी गिरावट के बाद मंगलवार को एशियाई शेयर बाजारों में कमजोरी का रुख रहा। जापान के निक्केई सूचकांक में 6.35% की भारी गिरावट दर्ज की गयी, जबकि हांगकांग के हैंग सेंग सूचकांक में 4.98% की कमजोरी रही। दक्षिण कोरिया के शेयर बाजार का सूचकांक कॉस्पी 3.35% गिरने के बाद बंद हुआ। ताइवान वेटेड सूचकांक में 3.57% और सिंगापुर के स्ट्रेट टाइम्स सूचकांक में 3% की कमजोरी दर्ज की गयी। जकार्ता कंपोजिट में 2.6% की गिरावट देखी गयी। लेकिन चीन का शंघाई कंपोजिट सूचकांक इस गिरावट की लहर से बचाने में कुछ हद तक कामयाब रहा और उसमें 0.26% की हल्की कमजोरी दर्ज हुई। उधर यूरोपीय बाजारों में मंगलवार के कारोबार की शुरुआत भी गिरावट के साथ हुई है। 

सेंट्रम ने दी बजाज ऑटो के शेयर खरीदने की सलाह

मौजूदा भाव- 308 रुपये
लक्ष्य भाव- 740 रुपये
सलाह- खरीदें

स्टॉक ब्रोकिंग फर्म सेंट्रम ने बजाज ऑटो के शेयरों को खरीदने की सलाह दी है। मौजूदा समय में कंपनी के शेयरों का मौजूदा भाव 308 रुपये है और फर्म ने इसके लिए 740 रुपये का लक्ष्य भाव रखा है। कारोबारी साल 2008-09 की पहली छमाही के दौरान बजाज ऑटो के दुपहिया सेगमेंट के मार्केट शेयर में साल-दर-साल के आधार पर 2.67% अंक की कमी आयी है और यह घट कर 20.4% रह गया है। इस दौरान इसके तिपहिया सेगमेंट का मार्केट शेयर भी 6.59% अंक की कमी के साथ घट कर 36.7% हो गया है।

बढ़ सकती हैं खाद्य वस्तुओं की कीमतें : आईएफपीआरआई

वैश्विक मंदी अगर इसी तरह जारी रही और कृषि क्षेत्र में निवेश घटा तो वर्ष 2020 तक खाद्य वस्तुओं की कीमतों में 27% तक का इजाफा हो सकता है। इस तरह का अनुमान अमेरिकी संस्था इंटरनेशनल फूड पालिसी रिसर्च इंस्टीट्यूट [आईएफपीआरआई] ने अपनी रिपोर्ट में लगाया है।

टाटा मोटर्स के शेयर में गिरावट

देश की दिग्गज वाहन निर्माता कंपनी टाटा मोटर्स ने यह घोषणा की है कि वह पुणे स्थित अपने उत्पादन संयंत्र को दिसंबर में छः दिन के लिए बंद रखेगी। व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में आयी तीखी गिरावट के मद्देनजर कंपनी को यह कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा है। इस साल नवंबर में कंपनी के व्यावसायिक वाहनों की बिक्री में पिछले साल के नवंबर महीने के मुकाबले लगभग 40% की गिरावट दर्ज की गयी है। बीएसई में सुबह 11.51 बजे टाटा मोटर्स के शेयर 3.1% की कमजोरी के साथ 128.65 रुपये पर चल रहे थे।

कालिंदी रेल को 99.99 करोड़ रुपये का ठेका

कालिंदी रेल निर्माण इंजीनियर्स लिमिटेड को दिल्ली एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन प्रोजेक्ट का 99.99 करोड़ रुपये के काम का ठेका मिला है। यह सूचना कंपनी ने बीएसई को भेजी गयी एक विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। सुबह के कारोबार में 157 रुपये के उच्चतम स्तर तक जाने के बाद 11.26 बजे बीएसई में कालिंदी रेल के शेयर 2.3% की गिरावट के साथ 150.10 रुपये पर चल रहे हैं।

भारतीय बाजारों में लाली बरकरार

2.31: कमजोर वैश्विक संकेतों के मद्देनजर गिरावट के बीच खुले भारतीय शेयर बाजारों में कमजोरी बनी हुई है। इस समय सेंसेक्स 208 अंक नीचे 8.632 पर है, जबकि निफ्टी 50 अंकों की गिरावट के साथ 2,633 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 1.5% की कमजोरी है। एफएमसीजी को छोड़ कर बीएसई के बाकी सभी क्षेत्रवार सूचकांक लाल निशान में चल रहे हैं। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, तेल-गैस और ऑटो सूचकांकों में 3% से अधिक की गिरावट है। महिंद्रा एंड महिंद्रा में 8.51% की कमजोरी है। टीसीएस में 5.28%, मारुति सुजुकी में 5.25% और एचडीएफसी में 4.8% की गिरावट है। स्टरलाइट इंडस्ट्रीज में 4.78% और रिलायंस इंडस्ट्रीज में 4.37% की गिरावट है। लार्सन एंड टुब्रो और रिलायंस कम्युनिकेशंस में 3.5% से अधिक कमजोरी है। आईटीसी में 1.69% और रिलायंस इन्फ्रा में 1.43% की मजबूती है। 

Page 4236 of 4257

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख