आरबीआई (RBI) ने 0.25% घटाया रेपो रेट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने रेपो रेट में 0.25% की कटौती का ऐलान किया है।
विनिर्माण (मैन्युफैक्चरिंग) क्षेत्र के प्रदर्शन को बताने वाला पर्चेजिंग मैनेजेर्स इंडेक्स (PMI) सितंबर में घट कर 52.1 पर आ गया, जो अगस्त में 52.6 था।
दालों का उत्पादन बढ़ाने और कीमतों को नियंत्रित करने के लिए कमीशन फॉर एग्रीकल्चरल कॉस्ट एंड प्राइस (CACP) ने दालों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में 475 रुपये तक की बढ़ोतरी करने की सिफारिश की है।
काले धन की घोषणा से संबंधित आय घोषणा योजना (IDS) 2016 की समय सीमा कल समाप्त हो गयी। वित्त मंत्री अरुण जेटली ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि आय कर विभाग (Income Tax Department) ने इस योजना के जरिये 65,250 करोड़ रुपये से अधिक का काला धन सामने आया। इस राशि पर विभाग को कर के रूप में करीब 30,000 करोड़ रुपये (45%) मिलेंगे।
भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने अपनी मौद्रिक नीति समीक्षा पेश करने का समय बदल कर मध्य दोपहर कर दिया है। आरबीआई की अगली मौद्रिक समीक्षा बैठक चार अक्टूबर को होनी है।