शेयर मंथन में खोजें

बैंकिंग शेयरों में 6% की गिरावट

बैंकिंग क्षेत्र में आज  गिरावट का रुख दिख रहा है। बीएसई में दोपहर 1.58 बजे बैंकिंग सूचकांक में 6% की कमजोरी है। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा गिरावट कोटेक महिंद्रा बैंक के शेयर भाव में है, जो 30.05 रुपये या 8.9% की कमजोरी के साथ 307.55 रुपये पर है।

मंदी के बावजूद योजनाओं पर काम जारी: महिंद्रा एंड महिंद्रा

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने ऑटो क्षेत्र में मंदी के बावजूद अपनी किसी भी योजना को रोक कर नहीं रखा है। कंपनी के कहा है कि महाराष्ट्र के चकन में 4,000 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले ग्रीनफील्ड संयंत्र का काम भी जारी है।

न रहें हमारे सत्यम ऑडिट पर निर्भरः प्राइस वाटरहाउस

ऑडिटिंग फर्म प्राइस वाटरहाउस ने सत्यम कंप्यूटर्स के निदेशक मंडल को सूचित किया है कि वे उसके द्वारा किये गये ऑडिट पर निर्भर न करें। सत्यम कंप्यूटर्स के निदेशक मंडल ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) को सूचित किया है कि कंपनी की पूर्व ऑडिटिंग फर्म प्राइस वाटरहाउस ने उसे पत्र भेज कर यह सूचना दी है। बीएसई में आज के कारोबार में 20.55 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 11.21 बजे 26.38% की गिरावट के साथ 22.05 रुपये पर था।  

यूनिटेक के शेयर लुढ़के

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में दिल्ली-स्थित रियल एस्टेट कंपनी यूनिटेक के शेयरों में गिरावट का रुख है। खबर है कि अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी फिच ने यूनिटेक की रेटिंग घटा दी है। बीएसई में आज के कारोबार में 30.10 रुपये का निचला स्तर छूने के बाद कंपनी का शेयर भाव सुबह 10.30 बजे 7.4% की गिरावट के साथ 32.40 रुपये पर था।

‘सयानों’ को पूजता देश

राजीव रंजन झा

“चाहे जो भी हो गया, तुम राजाओं के राजा हो। हमें उम्मीद है कि तुम अपना खोया वैभव फिर से पा लोगे।“ यह लिखा गया है कॉर्पोरेट भारत के आज के सबसे बड़े खलनायक बी रामलिंग राजू के बारे में। पढ़ कर ताज्जुब हो रहा है! यकीन न हो तो आज का हिंदुस्तान टाइम्स उठा कर देख लें, जिसमें बाकायदा ऐसे एक बैनर की तस्वीर छापी गयी है। यह बैनर लगा है हैदराबाद से 400 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में राजू परिवार के पैतृक गाँव गरगपरु में, जिस पर दोनों राजू भाइयों की फोटो भी छपी है। राजू की गिरफ्तारी से इस गाँव के लोग इतने उदास हैं कि उन्होंने मकर संक्रांति का पर्व भी नहीं मनाया।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख