शेयर मंथन में खोजें

GST रिटर्न दाखिल करने की अंतिम तारीख बढ़ी, अब इस तारीख तक कर सकेंगे फाइल

जीएसटी रिटर्न भरने वाले कारोबारियों के लिए अच्छी खबर है। केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) ने जीएसटी रिटर्न भरने की तारीख बढ़ा दी है। अब कारोबारी 13 जनवरी तक जीएसटी रिटर्न भर सकते हैं। पहले यह तारीख 11 जनवरी थी।

देश में डीमैट खातों की संख्या हुई 18.5 करोड़ के पार, 2024 में खुले 4.6 करोड़ नए खाते

भारत में शेयर बाजार में लोगों की दिलचस्पी बढ़ती जा रही है। एनएसडीएल और सीडीएसएल के मुताबिक, देश में डीमैट खातों की कुल संख्या 18.53 करोड़ से ज्यादा हो गयी है।पिछले साल 4.6 करोड़ से ज्यादा नये लोगों ने शेयर बाजार में निवेश करना शुरू किया।

डूबने के कगार पर माइक्रोफाइनेंस कंपनियाँ, लेनदारों से बकाया नहीं मिलने से बढ़ी मुश्किलें

गरीब तबके के लिए कर्ज लेने का एक प्रमुख जरिया रही माइक्रो फाइनेंस कंपनियाँ अब मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। बड़े पैमाने पर इन कंपनियों के कर्जदार कर्ज चुका नहीं पा रहे हैं, जिससे इनका कारोबार प्रभावित हो रहा है और इनके अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

2024 में बना पैसे जुटाने का कीर्तिमान, कंपनियों ने शेयरों और ऋण से जुटाये 15 लाख करोड़ रुपये

भारतीय कंपनियों ने बीते साल के दौरान शेयरों की बिक्री और ऋण के माध्यम से पूँजी जुटाने का नया कीर्तिमान बना दिया। प्राइम डेटाबेस के आँकड़ों के अनुसार, भारतीय कंपनियों ने 2024 में शेयरों की बिक्री और ऋण दोनों से 15 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की पूँजी जुटाने में सफलता हासिल की।

4 साल में सबसे कम रहेगी भारत की जीडीपी वृद्धि दर, भारत सरकार का अनुमान

वित्त वर्ष 2024-25 में भारत की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर 4 साल में सबसे कम 6.4% रहने का अनुमान है। यह आँकड़े राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी सरकार के पहले अग्रिम अनुमान में सामने आये हैं, जो प्रारंभिक अनुमान के निचले स्तर से भी नीचे हैं।

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • इस बार ज्यादा मजबूत है तेजी टिकने की आशा - निवेश मंथन (अक्टूबर 2026)

    अभी कुछ ही दिनों पहले तक लग रहा था कि यह दीपावली शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड निवेशकों के लिए थोड़ी ठंडी रहने वाली है, क्योंकि 2 साल से बाजार ठंडा चल रहा है। पर अमेरिकी चुनाव के नतीजों से कच्चे तेल के भाव लुढ़के और एआई के लिए वैश्विक निवेशकों की दीवानगी भी टूटी।

  • बीमा क्षेत्र के लिए दबा रीसेट बटन - निवेश मंथन (सितंबर 2026)

    एक चर्चित विज्ञापन की टैगलाइन थी – पूरे घर के बदल डालूँगा! बीमा क्षेत्र के नियामक – भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) ने हाल में अपने एक विमर्श पत्र (कंसल्टेशन पेपर) में पूरे बीमा क्षेत्र में सुधार लाने वाले इतने व्यापक बदलावों का प्रस्ताव रखा है, मानो इरडा ने कहा हो – पूरे घर को बदल डालूँगा!