शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

गिरावट के साथ खुलेंगे भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी फिसला

भारतीय शेयर बाजार में बुधवार (22 फरवरी) को गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 78 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.44% की नरमी के साथ 17,767.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। विश्व के तमाम प्रमुख बाजारों में आज गिरावट का रुख नजर आ रहा है।

इससे पहले मंगलवार (21 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार हल्की तेजी के साथ खुले थे। तकरीबन पूरे दिन बाजार तेजी में कारोबार करते रहे। बीच में कुछ समय के लिए सुस्ती में जाने के बाद बाजार उबरे मगर उसके बाद बिकवाली के दबाव में बाजार टूट गये और सपाट कारोबार करते हुए लाल निशान में बंद हुए। एनएसई के निफ्टी में 17.90 अंक की नरमी आयी और यह 0.01% की सुस्ती के साथ 17,826.40 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 18.82 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.03% की नरमी के साथ 60,672.72 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग के अलावा प्रमुख बाजारों में गिरावट नजर आ रही है। जापान के निक्केई में आज 358.93 अंकों की गिरावट है और यह 1.32% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 43.60 अंकों की तेजी है और यह 0.21% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 30.88 अंकों की गिरावाट दिखाई दे रही है और यह 1.26% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 1.73 अंकों नरमी है और यह 0.05% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ मंगलवार (21 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में गिरावट का रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 36.56 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 0.46% की सुस्ती के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.37% की गिरावट के साथ 7,308.65 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.52% की नरमी आयी और यह 79.93 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी मंगलवार (21 फरवरी) को 2% या उससे अधिक की गिरावट दर्ज की गयी। डॉव जोंस जहाँ 697.10 अंक लुढ़क गया और 2.06% की गिरावट के साथ 33,129.59 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 2.50% की गिरावट आयी और यह 294.97 अंक के नुकसान के साथ 11,492.30 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में कल के कारोबार में 81.75 अंक या 2.00% की नरमी आयी और यह 3,997.34 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 22 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"