शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

भारतीय बाजारों में तेजी के आसर, सिंगापुर निफ्टी में दिखी बढ़त

भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार (23 फरवरी) को तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.10 बजे के आसपास 46.5 अंकों की बढ़त दिखाई दे रही है और यह 0.26% की उछाल के साथ 17,603.5 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। विश्व के तमाम प्रमुख बाजारों में आज मिलाजुला रुख नजर आ रहा है।

इससे पहले बुधवार (22 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुले थे। बाजारों में जल्दी ही तेज गिरावट देखने को मिली। पूरे दिन बाजार बिकवाली के दबाव में कारोबार करते नजर आये। एनएसई के निफ्टी में 272.40 अंक की नरमी आयी और यह 1.53% की सुस्ती के साथ 17,554.30 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 927.74 अंकों की गिरावट आयी और यह 1.53% की नरमी के साथ 59,774.98 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो आज जापान के सम्राट के जन्मदिन के उपलक्ष्य में सार्वजनिक अवकाश है। इसलिए आज वहाँ के बाजार बंद रहे और कारोबार नहीं हुआ। अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों में तेजी का रुख नजर आ रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 55.69 अंकों की तेजी है और यह 0.27% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 28.82 अंकों की उछाल दिखाई दे रही है और यह 1.19% की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 4.34 अंकों तेजी है और यह 0.16% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ बुधवार (22 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में मिलाजुला रुख दर्ज किया गया था। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 47.12 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 0.59% की सुस्ती के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 0.13% की गिरावट के साथ 7,299.26 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 0.01% की तेजी आयी और यह 2.27 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी बुधवार (22 फरवरी) को मिलाजुला रुख देखने को मिला। डॉव जोंस जहाँ 84.50 अंक लुढ़क गया और 0.26% की गिरावट के साथ 33,045.09 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 0.13% की तेजी आयी और यह 14.77 अंक उछाल के साथ 11,507.07 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 में कल के कारोबार में 6.29 अंक या 0.16% की नरमी आयी और यह 3,991.05 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 23 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"