शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

नरमी के साथ खुल सकते हैं भारतीय बाजार, सिंगापुर निफ्टी और वैश्विक बाजारों से मिले संकेत

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार (27 फरवरी) को नरमी के साथ कारोबार की शुरुआत करने के संकेत मिल रहे हैं। सिंगापुर निफ्टी में सुबह 8.15 बजे के आसपास 19.5 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.11% की नरमी के साथ 17,523 के स्तर के आसपास मंडरा रहा है। भारतीय बाजार पर आज सिंगापुर निफ्टी ही नहीं वैश्विक बाजारों का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

इससे पहले शुक्रवार (24 फरवरी) को भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुले थे। शुरुआती तेजी से बाजार फिसलते हुए नजर आये। आधे दिन का कारोबार होने तक बाजार हरे निशान में डटे रहे। हालाँकि बाद के कारोबार में बाजार पर बिकवाली का दबाव देखने को मिला और वे फिसलते हुए लाल निशान में पहुँच गये। शाम को कारोबार खत्म होने के समय एनएसई के निफ्टी में 45.45 अंक की नरमी आयी और यह 0.26% की सुस्ती के साथ 17,465.80 के स्तर पर बंद हुआ। बीएसई के सेंसेक्स में 141.87 अंकों की गिरावट आयी और यह 0.24% की नरमी के साथ 59,463.93 के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों की बात करें तो प्रमुख बाजारों में मिलाजुला रुख दिखाई दे रहा है। जापान के निक्केई में 48.11 अंको की नरमी नजर आ रही है और यह 0.18% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग में आज 9.56 अंकों की मामूली तेजी है और यह 0.05% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा है। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में आज 23.14 अंकों की सुस्ती दिखाई दे रही है और यह 0.95% की नरमी के साथ कारोबार कर रहा है। शंघाई कंपोजिट में आज 7.86 अंकों की तेजी है और यह 0.24% की सुस्ती के साथ कारोबार कर रहा है।

यूरोपीय बाजार अभी खुले नहीं हैं और यहाँ शुक्रवार (24 फरवरी) को सभी प्रमुख बाजार में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गयी थी। लंदन के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 29.06 अंकों की नरमी दर्ज की गयी और यह 0.37% की सुस्ती के साथ बंद हुआ। पेरिस का बेंचमार्क इंडेक्स कैक 40 (CAC 40) 1.81% की गिरावट के साथ 7,187.27 के स्तर पर बंद हुआ। फ्रैंकफर्ट के डैक्स 30 (DAX30) में 1.75% की गिरावट आयी और यह 265.95 अंक के नुकसान के साथ बंद हुआ।

अमेरिका के प्रमुख बाजार में भी शुक्रवार (24 फरवरी) को गिरावट का रुख दर्ज किया गया था। डॉव जोंस में जहाँ 336.99 अंक की गिरावट आयी और यह 1.02% के नुकासान के साथ 32,816.92 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डैक कंपोजिट में 1.69% की सुस्ती आयी और यह 195.46 अंक की नरमी के साथ 11,394.94 के स्तर पर बंद हुआ। एसऐंडपी 500 शुक्रवार के कारोबार में 42.28 अंक या 1.05% के नुकसान के साथ 3970.04 के स्तर पर बंद हुआ।

(शेयर मंथन, 27 फरवरी 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"