शेयर मंथन में खोजें

एसऐंडपी बीएसई सेंसेक्स

लगातार आठवें दिन बाजार में बिकवाली, सेंसेक्स 326, निफ्टी 89 अंक गिर कर बंद

वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेत देखने को मिले। भारी उतार-चढ़ाव वाले कारोबार के बीच अमेरिकी बाजारों में हल्का उछाल देखने को मिला। डाओ 70 अंक चढ़ कर बंद हुआ, वहीं नैस्डेक में 0.6% की बढ़त देखी गई। दिन की ऊंचाई से डाओ में 300 अंकों की गिरावट रही।

 यूरोप के बाजारों में 1-1.5% तक की तेजी दर्ज हुई। एसजीएक्स (SGX) निफ्टी की सपाट शुरुआत हुई। वैश्विक बाजारों से मिले संकेतों से भारतीय बाजार की कमजोर शुरुआत हुई। भारतीय बाजार में लगातार आठवें दिन बिकवाली का दौर देखने को मिला।

सेंसेक्स (Sensex 30) ने 58,796 का निचला स्तर जबकि 59,484 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी 50 (Nifty 50) ने 17,255 का निचला स्तर जबकि 17,440 का ऊपरी स्तर छुआ। वहीं निफ्टी बैंक ने 40,073 का निचला स्तर जबकि 40,391 का ऊपरी स्तर छुआ। सेंसेक्स 0.55% या 326 अंक गिर कर 58,962 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 0.51% या 89 अंक गिर कर 17,304 पर बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी 17,300 के नीचे भी फिसला। निफ्टी बैंक 0.09% या 38 अंक की मामूली गिरावट के साथ 40,269 पर बंद हुआ। निफ्टी के चढ़ने वाले शेयरों में एशियन पेंट्स 2.87%, पावरग्रिड 1.40%, ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज 1.67% और अल्ट्राटेक सीमेंट 1% की मजबूती के साथ बंद हुए। निफ्टी के गिरने वाले शेयरों में सिप्ला 4.61%, हिंडाल्को 3.06%, डॉ रेड्डीज 2.36% और रिलायंस इंडस्ट्रीज 1.91% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

कारोबारी सत्र के दौरान फोकस में रहने वाले शेयरों में वेदांता रहा जिसमें 6.61% तक की गिरावट रही। वहीं स्पाइसजेट बोर्ड के कर्ज के बदले कार्लाइल को इक्विटी शेयर जारी करने के फैसले से शेयर पर दबाव दिखा और 6.52% गिर कर बंद हुआ। वहीं पेटीएम 5.96% और आईबी रियल एस्टेट 5.42% तक के बड़े नुकसान के साथ बंद हुए। शेयर में कमजोरी की वजह कंपनी के प्रबंध निदेशक मेहुल जॉनसन का इस्तीफा रहा। मेटल इंडेक्स में आज भारी गिरावट देखने को मिली। मार्च 2020 के 29.5% के भारी गिरावट के बाद फरवरी में मेटल इंडेक्स में 19.40% की कमजोरी देखी गई। कमजोर बाजार में गिरने वाले मेटल शेयरों में वेदांता 6.61%, हिंडाल्को 3.06%, टाटा स्टील 2.03% और जेएस डब्लू स्टील 1.95% तक के नुकसान के साथ बंद हुए। 

आज के कारोबार में बढ़ने वाले शेयरों में जेएस डब्लू एनर्जी 12.68%, एल्गी इक्विपमेंट 7.65%, त्रिवेणी टर्बाइन 5.62% और ज़ी एंटरटेनमेंट 6.91% तक के बड़े उछाल के साथ बंद हुए। ज़ी एंटरटेनमेंट का शेयर वायदा बाजार से बाहर नहीं होगा। आज ही से मई 2023 के F&O कॉन्ट्रैक्ट्स उपलब्ध होंगे। इसके अलावा कंपनी IBC फ्रेमवर्क से बाहर हो जाएगी, इन सभी वजहों से शेयर में बड़ा उछाल देखने को मिला। वहीं गिरने वाले शेयरों की सूची में रेल विकास निगम लिमिटेड यानी आरवीएनएल (RVNL) 6.20%, केमप्लास्ट सनमार 5.08%, अदाणी टोटल गैस 5% और अदाणी ट्रांसमिशन 4.99% तक के नुकसान के साथ बंद हुए।

(शेयर मंथन, 28 फरवरी, 2023)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन : डाउनलोड करें

बाजार सर्वेक्षण (जनवरी 2023)

Flipkart

विश्व के प्रमुख सूचकांक

निवेश मंथन : ग्राहक बनें

शेयर मंथन पर तलाश करें।

Subscribe to Share Manthan

It's so easy to subscribe our daily FREE Hindi e-Magazine on stock market "Share Manthan"