शेयरों पर सवाल : आपके सवालों के जवाब दे रहे हैं बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार
चुनिंदा शेयरों पर निवेशकों की हर उलझन दूर करने के लिए आज फिर आपके सामने आ रहे हैं बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार।
चुनिंदा शेयरों पर निवेशकों की हर उलझन दूर करने के लिए आज फिर आपके सामने आ रहे हैं बाजार विश्लेषक शोमेश कुमार।
अगस्त महीने में, सोने ने ज्यादातर नरमी के रुझान के साथ सीमित कारोबार किया क्योंकि फेड के रुख में कोई बदलाव नहीं होने की आशंका से वैश्विक इक्विटी बाजारों में तेजी दर्ज किये जाने और डॉलर के मजबूत होने से कीमतों पर दबाव डाला, लेकिन महीने के अंत में कोमेक्स में कीमतें सपाट बंद हुई क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के प्रमुख जेरोम पॉवेल द्वारा महामारी-युग के प्रोत्साहनों में जल्द कटौती की आशंका से दूरी बनाये जाने के कारण सर्राफा की सुरक्षित निवेश के लिए माँग बढ़ने से कीमतों को थोड़ी मदद मिली।
भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह वैसे तो बहुत हल्की बढ़त दर्ज हुई, लेकिन सेंसेक्स-निफ्टी एक बार फिर नये रिकॉर्ड स्तरों तक चढ़े।
एयूएम कैपिटल के रिसर्च प्रमुख राजेश अग्रवाल (Rajesh Agarwal) ने सोमवार (13 सितम्बर) के एकदिनी कारोबार के लिए एप्कोटेक्स इंडस्ट्रीज (Apcotex Industries), पिडिलाइट इंडस्ट्रीज (Pidilite Industries), ग्रासिम इंडस्ट्रीज (Grasim Industries), मैरिको (Marico) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) के शेयर खरीदने की सलाह दी है।
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) में बढ़ोतरी की खबर है।
आज गुरुवार को भारतीय शेयर बाजार के महत्वपूर्ण सूचकांक एक दायरे के भीतर काफी उतार-चढ़ाव के बाद हल्की बढ़त के साथ बंद हुए।
आज बुधवार को भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांकों पर कमजोरी हावी रही।
मंगलवार को ऊपरी स्तरों पर मुनाफावसूली हावी होने के कारण भारतीय शेयर बाजार के दिग्गज सूचकांक मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी का रुझान रह सकता है। कीमतों को 5,070 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 4,950 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।
बेस मेटल की कीमतों में मिला-जुला रुझान रहने की संभावना हैं। तांबे की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 719 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 710 रुपये के स्तर पर सहारा रह सकता है।
सर्राफा की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और उच्च स्तर से बिकवाली होने की संभावना है। सोने की कीमतों को 47,900 रुपये के स्तर पर बाधा के साथ 47,100 रुपये पर सहारा रह सकता है जबकि चांदी की कीमतों में नरमी का रुझान रहने की संभावना है और कीमतों को 65,500 रुपये के स्तर पर रुकावट के साथ 64,500 रुपये पर सहारा रह सकता है।
कॉटन वायदा (अगस्त) की कीमतें पिछले कारोबार में 1.4% की बढ़त के साथ बंद हुई। बाजार को नये सीजन कपास में अच्छी माँग की उम्मीद है।
माँग में बढ़ोतरी होने की संभावना के कारण पिछले हफ्ते सोयाबीन वायदा (सितंबर) की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
स्थिर माँग और हल्दी की फसल में अच्छी प्रगति के कारण हल्दी वायदा (सितंबर) की वायदा कीमतों पर लगातार दूसरे सप्ताह दबाव देखा गया।
शेयर बाजार अपनी रिकॉर्ड ऊँचाई पर है और अब निफ्टी 17,000 से भी आगे बढ़ता दिख रहा है।
भारतीय शेयर बाजार में पिछले सप्ताह जबरदस्त तेजी का रुझान रहा और सेंसेक्स-निफ्टी एक बार फिर नये रिकॉर्ड स्तरों तक चढ़े।